सी.बी.एस.ई. परीक्षा में डी पी एस, उदयपुर के वि‌द्यार्थियों का सर्वश्रेष्ठ परिणाम

उदयपुर। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड द्वारा कक्षा दसवीं और बारहवीं का परीक्षा परिणाम घोषित किया गया। जिसमें शिक्षा के क्षेत्र में अपनी विशिष्ट पहचान रखने वाले दिल्ली पब्लिक स्कूल, उदयपुर के वि‌द्यार्थियों का परीक्षा परिणाम सर्वश्रेष्ठ रहा एवं कक्षा 10वीं व 12वीं के सभी विद्यार्थी प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण हुए है।

सत्र 2024-25 की परीक्षा में कला संकाय में अवनी दुग्गड़ (99ः), नतान्या प्रभाकर (97ः), अदिति कुमार (96.8ः), रिया यादव (96.2ः), रिया सालवी (95.4ः) ने क्रमशः विद्यालय स्तर पर सर्वश्रेष्ठ परिणाम प्राप्त किया।

विज्ञान संकाय में अथर्व व्यास (96.8ः), झेलम मुखर्जी (96.2ः), कुंज हरयानी (95.6ः), झूलन मुखर्जी (94.8ः) एवं भवी पारिख (93.2ः), ने श्रेष्ठ परिणाम प्राप्त कर विद्यालय को गौरव प्रदान किया है। वाणिज्य संकाय में कृषि चैधरी (98.2ः), रुद्र सुराणा (97.4ः), अदिति माहेश्वरी (96.8ः), हीर राठौड (96.2ः), अयुर्वी सक्सेना (96ः) अंक प्राप्त कर बोर्ड परीक्षा में सफलता का परचम फहराया। कक्षा बारहवीं के कुल 18 छात्रों ने 95 प्रतिशत एवं कुल 42 छात्रों ने 90 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त किए। तीनों संकायों के कुल 189 सभी छात्र प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण हुए एवं 43 छात्रों ने विभिन्न विषयों में 100 में से 100 अंक प्राप्त कर समूचे शहर में विशिष्ट उपलब्धि हासिल की है।

इसी तरह कक्षा दसवीं बोर्ड परीक्षा में विद्यालय स्तर पर. 99.4 प्रतिशत अंक अर्जित कर ज़ारा अट्टारी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। 97.8: प्रतिशत अंकों से आरव शर्मा ने द्वितीय स्थान, 97.6: अंकों से दिविशा गुप्ता और हृदय दक ने तृतीय स्थान प्राप्त कर विद्यालय एवं संपूर्ण उदयपुर संभाग का गौरव बढ़ाया है। अन्य विद्यार्थी प्रतिष्ठा खण्डेलवाल (97.4ः), मान्यता कुमावत (97ः), विहान पालीवाल (96.8ः), साध हुसैन (96.2ः), लावन्या मेहरोत्रा (96ः), शिवांश (96ः) एवं अर्श गांधी ;96ः) अंक हासिल किए।

इस सत्र विद्यालय के दसवीं बोर्ड परीक्षा में कुल 251 विद्यार्थी सम्मिलित हुए जिसमें सभी छात्र प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण हुए। इस प्रकार दसवी बोर्ड परीक्षा में कुल 20 विद्यार्थियों ने 95ः एवं 65 विद्यार्थियों ने 90ः से अधिक अंक प्राप्त किए। 23 छात्रों ने विभिन्न विषयों में 100 में से 100 अंक प्राप्त कर एक विशिष्ट उपलब्धि हासिल की है।

विद्यालय प्राचार्य संजय नरवरिया ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि कक्षा 10वीं व 12वीं दोनों में विद्यालय का परिणाम हमेशा की तरह सर्वश्रेष्ठ रहा है। छात्रों की इस सफलता से वि‌द्यालय अति गौरवान्वित हुआ है। प्रो वाइस चेयरमैन श्री गोविन्द अग्रवाल ने कहा कि योग्य शिक्षकों व विद्यार्थियों के अथक परिश्रम व श्रेष्ठ अध्यापन शैली के परिणाम-स्वरूप शुरू से ही प्रतिवर्ष सर्वश्रेष्ठ परिणाम हासिल करता रहा है।

प्रो वाइस चेयरमेन श्री गोविंद अग्रवाल, प्राचार्य श्री संजय नरवरिया, उपप्राचार्य श्री राजेश धाभाई एवं प्रधानाध्यापिका श्रीमती वरूश्री बनर्जी ने सभी वि‌द्यार्थियों व उनके अभिभावकों को बोर्ड परीक्षा में श्रेष्ठ परिणाम के लिए बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!