बीसीआई 23 मार्च को रचेगा इतिहास, झीलों की नगरी के 23 उद्योगपतियों को मिलेगा बिजनेस आईकन अवॉर्ड : मुकेश माधवानी

विश्व में पहली बार मनाएंगे इंटरनेशनल बिजनेसमैन डे अवार्ड 2026
उदयपुर। झीलों की नगरी उदयपुर आगामी 23 मार्च को एक वैश्विक ऐतिहासिक शुरुआत की साक्षी बनने जा रही है। बिजनेस सर्कल इंटरनेशनल (बीसीआई) की ओर से विश्व में पहली बार छोटे से लेकर बड़े स्तर के उद्यमियों के सम्मान में ‘इंटरनेशनल बिजनेसमैन डे’ का भव्य आयोजन किया जाएगा। शहर के विंधम गार्डन, भुवाणा में आयोजित होने वाले इस गरिमामय समारोह में उदयपुर क्षेत्र के 23 प्रमुख उद्योगपतियों को उनके उत्कृष्ट योगदान के लिए ‘बिजनेस आईकन अवॉर्ड’ से नवाजा जाएगा। समारोह का आगाज शाम 4:00 बजे होगा, जिसमें कई प्रतिष्ठित व्यापारी और दिग्गज हस्तियां शामिल होंगी।

बीसीआई के फाउंडर एवं चेयरमैन मुकेश माधवानी ने कार्यक्रम की विस्तृत रूपरेखा साझा करते हुए बताया कि व्यापारियों का कठिन परिश्रम और जोखिम लेने की क्षमता ही किसी भी देश की जीडीपी की वास्तविक शक्ति होती है।

उद्यमी राष्ट्र निर्माण के वे ‘मौन सारथी’ हैं, जो न केवल भारी निवेश लाते हैं बल्कि समाज के लिए रोजगार के अनंत अवसर भी सृजित करते हैं।

इसी भावना को वैश्विक स्तर पर सम्मान देने के लिए इस विशेष दिवस की परिकल्पना की गई है। अक्सर व्यापार जगत के बड़े चेहरों को पहचान मिल जाती है, लेकिन बीसीआई का लक्ष्य उन सभी नवाचारी उद्यमियों को मंच प्रदान करना है जो अपनी मेहनत से राष्ट्र की अर्थव्यवस्था में ‘रीढ़ की हड्डी’ की भूमिका निभाते हैं।

By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!