बीसीआई अल्फा की एग्जीक्यूटिव कमेटी की बैठक संपन्न, 18 फरवरी की मीटिंग और आगामी कार्यक्रमों पर हुई चर्चा

उदयपुर। बिजनेस सर्कल इंटरनेशनल (बीसीआई) अल्फा की एग्जीक्यूटिव कमेटी की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई, जिसमें संगठन के विस्तार और भविष्य की योजनाओं को लेकर विस्तृत चर्चा हुई। अध्यक्ष देवेंद्र सिंह करीर ने बताया कि बैठक का मुख्य एजेंडा आगामी 18 फरवरी को होने वाली ‘ऑफिशियल मीटिंग’ की तैयारियों को लेकर था। उन्होंने कहा कि बीसीआई का लक्ष्य व्यापारिक समुदाय को एक ऐसा मंच देना है जहाँ हर सदस्य को आगे बढ़ने के समान अवसर मिलें।

बीसीआई के फाउंडर और चेयरमैन मुकेश माधवानी ने संगठन की मजबूती पर जोर देते हुए बताया कि मीटिंग में कई महत्वपूर्ण आगामी कार्यक्रमों पर रणनीति बनाई गई। इसमें मुख्य रूप से ‘बिजनेस कॉम’, वूमेंस डे सेलिब्रेशन, बीसीआई होली स्नेह मिलन और सदस्यों को प्रोत्साहित करने के लिए ‘बीसीआई एनुअल रिवार्ड’ प्रोग्राम पर चर्चा की गई। साथ ही, आपसी सहयोग को बढ़ावा देने के लिए ‘गिव एंड ग्रो’ लॉन्च करने और बिजनेस मैनेजमेंट को आसान बनाने के लिए बिजनेस एमआईएस व नई एप्प को लेकर भी योजना साझा की गई। माधवानी ने कहा कि संगठन का विस्तार और नए सदस्यों को जोड़ना हमारी प्राथमिकता है, ताकि 18 फरवरी की मीटिंग को और अधिक प्रभावी बनाया जा सके।

बैठक में देवेंद्र सिंह करीर, अमृता बोकड़िया, रीना गोस्वामी, जीवन सिंह, रतन सिंह, पीयूष कोठारी, विपुल जोशी, सी.पी. शर्मा, मुकेश गुरानी, कन्हैया राजगोपाल और विवान बंसल सहित कमेटी के अन्य पदाधिकारियों ने हिस्सा लिया और अपने महत्वपूर्ण सुझाव दिए।

By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!