राजकुमार नहीं देगे एनडीए को समर्थन, इंडिया गठबंधन के साथ रहेंगे राजकुमार
-जुगल कलाल
डूंगरपुर, 07 जून (ब्यूरो)। मध्यप्रदेश में लोकसभा चुनाव मिली हार के बाद भारत आदिवासी पार्टी ने मध्यप्रदेश के राष्ट्रीय पदाधिकारियों से लेकर जिला स्तर की पूरी टीम को पद मुक्त कर दिया है। वहीं, पार्टी ने अब समीक्षा बैठक के बाद मध्य प्रदेश में नई कार्यकारणी का विस्तार करेगी।भारत आदिवासी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मोहनलाल रोत ने बताया की लोकसभा चुनावो में पार्टी ने राजस्थान की बांसवाड़ा लोकसभा सीट पर जीत दर्ज की है। बांसवाड़ा के बागीदौरा विधानसभा उपचुनाव में भी पार्टी प्रत्याशी की जीत हुई। लेकिन मध्यप्रदेश में पार्टी कोई सीट जीतने में कामयाब नहीं हो सकी। वहीं, पार्टी के कई पदाधिकारियों की शिकायतें भी मिल रही थी। इसलिए मध्यप्रदेश राज्य के सभी राष्ट्रीय, प्रदेश, संभाग के जिला स्तर के पदाधिकारियों को पदमुक्त कर दिया गया है। समीक्षा बैठक के बाद मध्यप्रदेश में पूरी नई टीम तैयार की जाएगी। बीसीसी की अनुशंसा पर नई कार्यकारिणी को तय किया जाएगा।
रोत ने पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत से की मुलाकात : इधर, राजकुमार रोत के इंडिया गठबंधन का साथ छोड़कर एनडीए में जाने की चर्चाओं को लेकर राजकुमार रोत अपना बयान जारी किया। जिसमें उन्हों एक्स लिखा कि, “बांसवाड़ा संसदीय क्षेत्र में हमारा NDA में सम्मिलित होने की जूठी अफवाह फैला कर विरोधी खुश हो रहे हैं। इन अफवाहों से बचे, बीएपी विपक्ष के साथ स्वतंत्र रहकर आदिवासी बाहुल्य क्षेत्र के हकों की लड़ाई लड़ेगी।” वहीं, राजकुमार रोत के दिल्ली जाने की भी खबर थी। लेकिन राजकुमार दिल्ली नही गए। वो अभी जयपुर में है और उन्हों बीमार चल रहें पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत से हॉस्पिटल में मुलाकात की है। उनके साथ बीएपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मोहनलाल रोत, पार्टी के फाउंडर मेंबर कांति आदिवासी और आसपुर विधायक उमेश डामोर नज़र आए।
