उदयपुर, 2 मार्च। आयुर्वेद विभाग के आयुष ग्राम धार में आयोजित शिविरों की श्रृंखला में शंकर खेड़ा गांव में आयुष शिविर का आयोजन हुआ। आयुर्वेद चिकित्साधिकारी डॉ.शोभालाल औदीच्य ने बताया कि शिविर में 295 रोगियों को आयुर्वेद परामर्श व 92 रोगियों को यूनानी चिकित्सा परामर्श देकर निशुल्क औषधियां दी गई। 140 लोगों को मौसमी बीमारियों से बचाव हेतु शुष्क क्वाथ वितरित व 104 बच्चों को रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने हेतु सुवर्णप्राशन दवा की खुराक दी गई। आयुष ग्राम प्रभारी डॉ. जगदीश प्रसाद नकेला के नेतृत्व में शिविर में आयुर्वेद चिकित्सा अधिकारी डॉ. शैलेंद्र शर्मा, डॉ. ज्योति सिंह देवल, डॉ विजय सिंह यादव, डॉ राकेश सोलंकी, डॉ. मंजू अरोड़ा, डॉ. नरेश रेगर डॉ. संतोष दमामी, यूनानी चिकित्सा अधिकारी डॉ. गुलनाज परवीन, कंपाउंडर हंसमुख, कोदर लाल, हितेश चौबीसा, नर्स निर्मला चौबीसा, परिचारक शांतिलाल मेघवाल, करण सिंह, निर्भय सिंह आदि ने सेवाएं दी। डॉ. नकेला ने बताया कि 4 मार्च को बड़गा गांव में कैंप लगाया जाएगा।
शंकर खेड़ा में आयुष चिकित्सा शिविर का आयोजन
