सीएचसी पई में सिकलसेल मरीजों के लिए जागरूकता शिविर का आयोजन

एडीजे शर्मा ने सिकल सेल मरीजों को दी उपयोगी जानकारी
उदयपुर, 6 मार्च। माननीय सदस्य सचिव राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जयपुर के तत्वावधान में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण अध्यक्ष उदयपुर श्रीमान ज्ञान प्रकाश गुप्ता के निर्देशों के प्राधिकरण सचिव एडीजे कुलदीप शर्मा ने सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पई में सिकल सेल मरीजों के लिए आयोजित जागरूकता  शिविर में भाग लिया। शिविर में एडीजे शर्मा ने सिकल सेल से ग्रसित मरीजों को इस रोग के बारे बताया। उन्होंने कहा कि यह बीमारी वंशानुगत रक्त विकार है जो सामान्यतः माता-पिता से हीमोग्लोबिन जीन में उत्परिवर्तन की आनुवंशिकता के कारण होता है। यदि परिवार का कोई भी सदस्य सिकल सेल  से ग्रसित हो तो परिवार के सभी सदस्यों के रक्त की जांच करायी जानी चाहिए तथा सिकल सेल रोग से ग्रसित को दूसरे सिकल सेल रोग से ग्रस्त रोगी से शादी नहीं करनी चाहिए। शिविर में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पई के प्रभारी ललित  किशोर पारगी भी उपस्थित रहे। एडीजे शर्मा ने बताया कि सिकल सेल बीमारी से ग्रसित कोई भी व्यक्ति इस रोग के बारे में कोई जानकारी हेतु नजदीकी स्वास्थ्य केन्द्र में संपर्क कर सकता है।

’पशुपालन प्रशिक्षण संस्थान में डॉग शो 9 मार्च को’
उदयपुर, 06 मार्च। पशु कल्याण जागरूकता माह के अंतर्गत राजकीय पशुपालन प्रशिक्षण संस्थान परिसर में 9 मार्च को डॉग शो (ष्वान प्रदर्शन) का आयोजन किया जायेगा। उपनिदेशक डॉ. सुरेन्द्र छंगाणी ने बताया कि विभाग द्वारा आयोजित इस श्वान प्रदर्शन में सम्मिलित होने वाले सभी श्वानों का निःशुल्क पंजीकरण किया जायेगा। श्वान प्रदर्शन में भाग लेने वाली प्रत्येक नस्ल के सर्वश्रेष्ठ श्वान के मालिकों को सम्मानित किया जायेगा। सभी नस्लों में सर्वश्रेष्ठ रहे श्वान को बेस्ट ऑफ द शॉ का अवार्ड दिया जायेगा। डॉ. छंगाणी ने बताया कि इस अवसर पर श्वानों की फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता, श्वान प्रेमियो हेतु प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन किया जायेगा। इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य श्वानों के प्रति दया, प्रेम, करुणा का भाव रखने व उनके व्यवहार को पहचानते हुए उन पर की जाने वाली क्रूरता की रोकथाम करना है।ं

By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!