डूंगरपुर, 20 जून (ब्यूरो) जिले झाैथरी गांव में अाॅटाे पलटने से एक चार साल की बच्ची की माैत हाे गई। जानकारी अनुसार खरवंडा फला निवासी तानिया पुत्र राकेश गमेती मां सीमा गमेती के साथ अाॅटाे में बैठकर पाड़ली से झाैथरी गांव मामा के घर जा रही थी। रास्ते में झाैथरी गांव के निकट अाॅटाे अनियनत्रित हाेकर पलट गया। अाॅटाे के नीचे दबने से चार साल की तानिया गंभीर रूप से घायल हाे गई। जिसे 108 की मदद से डूंगरपुर जिला अस्पताल लेकर पहुंच। जहां डाॅक्टराें ने जांच के बाद चार साल की तानिया काे मृत घाेषित कर दिया। जिस पर परिजनाें बच्ची की बिना पाेर्टमार्टम िकए शव काे अपने साथ लेकर चले गए।
दो दिन से लापता नाबालिग का कुए में मिला शव, जांच में जुटी पुलिस
डूंगरपुर, 20जून(ब्यूरो) जिले के धम्बोला थाना क्षेत्र के सीमलवाडा गाँव में एक कुए में 14 वर्षीय बालिका का शव मिलने पर क्षेत्र में सनसनी फ़ैल गई। बालिका दो दिन से घर से लापता थी। पुलिस ने मेडिकल बोर्ड से शव का पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौप दिया है।वही मामला दर्ज करते हुए जांच शुरू कर दी है। धम्बोला थाना पुलिस के अनुसार गुरुवार सुचना मिली की सीमलवाडा गाँव के पास एक कुए में बालिका का शव तैर रहा है। सुचना पर पुलिस मौके पर पहुंची वही लोगो की भीड़ जमा हो गई। पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से शव को कुए से बाहर निकलवाया। पुलिस ने मृतका की पहचान कम्बोईया निवासी 14 वर्षीय रीना पुत्री मोहनलाल पारगी के रूप में की। मृतका की पहचान होने के बाद पुलिस ने परिजनों को सुचना दी। सुचना पर परिजन मौके पर पहुंचे। परिजनों ने बताया की रीना 18 जून को सुबह 10 बजे घर से निकली थी जिसके बाद घर नहीं लौटी थी। परिजनों ने उसकी काफी तलाश भी की लेकिन उसका कोई सुराग नहीं लगा। इधर पुलिस ने शव को मौके से उठावाकार सीमलवाडा अस्पताल की मोर्चरी पहुँचाया। जहा पर पुलिस ने मेडिकल बोर्ड से पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सुपुर्द किया। वही मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
