चाकू से हमला कर घायल किया

उदयपुर, 15 नवंबर :शहर के सभी सवीना थाना क्षेत्र के अंतर्गत एक व्यक्ति ने दूसरे व्यक्ति को चाकू से हमला कर घायल कर दिया। पुलिस को दी रिपोर्ट में मोहित डांगी पुत्र रामलाल डांगी निवासी सेक्टर—14 ने बताया कि 14 नवंबर की सुबह 11 बजे वह सवीना मेन रोड़ पर खड़ा था कि तभी उस्मान घगी पुत्र मोहम्मद इब्राहिम ने आकर उसके साथ पहले मारपीट की और फिर चाकू से हमला कर उसे घायल कर दिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

टैम्पो की टक्कर से राहगीर घायल
शहर के प्रताप नगर थाना क्षेत्र के अंतर्गत पुलिस ने एक टेंपो चालक के विरुद्ध लापरवाही पूर्वक टेंपो चलाते हुए एक्सीडेंट करने का मामला दर्ज किया है। पुलिस को दी रिपोर्ट में राजवीर पुत्र सुंदर सिंह निवासी प्रतापनगर ने बताया कि 10 नवंबर के रात 8 बजे के आसपास वह देबारी स्थित अग्रवाल कांटा के पास से गुजर रहा था कि तभी सामने से आए टेंपो चालक ने उसे टक्कर मारकर घायल कर दिया। पीड़ित ने आरोपी के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज करवाकर कार्रवाई की मांग की है।

ट्रांसफर से  आयल चोरी
जिले के कानोड़ थाना क्षेत्र के अंतर्गत अज्ञात बदमाश बिजली के ट्रांसफार्मर से आॅयल चुरा ले गए। पुलिस को दी रिपोर्ट में गोविंद पुत्र सुरेश धाकड़ निवासी छोटी सादड़ी हाल कनिष्ठ अभियंता कानोड़ ने बताया कि 10 नवंबर को आधी रात के समय लूणदा स्थित ट्रांसफार्मर को नीचे गिराकर अज्ञात बदमाश उससे आॅयल चुराकर फरार हो गए। कनिष्ठ अभियंता की रिपोर्ट पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!