दीपावली स्नेह मिलन कार्यक्रम में हुआ तपस्वियों का बहुमान

उदयपुर, 15 नवम्बर। श्री पार्श्वनाथ सेवा भक्ति मंडल के तत्वावधान में शनिवार को दीपावली स्नेह मिलन कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
मंडल की अध्यक्ष कल्पना नाहर ने बताया कि मंडल का दीपावली स्नेह मिलन समारोह आयड़ जैन मंदिर के आत्म वल्लभ आराधना भवन में सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम में मंडल की सदस्याओं ने धार्मिक गीतों की प्रस्तुतियां देकर रंग जमा दिया, वहीं धार्मिक हाउजी एवं कौन बनेगा करोड़पति का आयोजन भी बेहद सुंदर ढंग से किया गया। कार्यक्रम में तपस्या करने वाली चंदा कोठारी, आशा मुरड़िया, आशा मादरेचा का बहुमान भी किया गया। कार्यक्रम में मंडल की तीस सदस्याओं ने भाग लिया।

By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!