अरविन्द जारोली हिमालय परिवार के प्रदेश महामंत्री मनोनीत

उदयपुर 3 मई (वि) हिमालय परिवार के राष्ट्रीय संयोजक एवं राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य माननीय इंद्रेश कुमार जी की अनुशंसा पर राष्ट्रीय महामंत्री दिलबाग सिंह व भूपेंद्र कंसल ने अरविन्द जारोली उदयपुर को हिमालय परिवार का राजस्थान प्रदेश महामंत्री मनोनीत किया है।
राष्ट्रीय महामंत्री दिलबाग सिंह जसरोटिया ने बताया हिमालय परिवार देश की समर्पित क्षेत्र की यात्राओं के माध्यम से एक दूसरे की संस्कृति का आदान-प्रदान करना हिमालय की संस्कृति और जीवन शैली को समझना व देश के अन्य क्षेत्रों की संस्कृति और जीवन को वहां तक पहुंचाना साथ ही हिमालय परिवार की कल्पना थी कि सिंधु पर पूरा देश एकत्र हो देश भर से श्रद्धालु आए और अपनी संस्कृति विचार आपस में वितरण करें और एक जटिल अनोखे रेगिस्तान को समीप से देखें और महसूस करें तथा राष्ट्रीय सुरक्षा व राष्ट्रहित के अनेक उद्देश्यों को लेकर हिमालय परिवार देश भर में कार्य कर रहा है।
 राष्ट्रीय महामंत्री भूपेंद्र कंसल ने बताया जारोली 2016 से हिमालय परिवार के जिला व प्रदेश के दायित्वों पर कार्य कर चुके हैं जारोली भारतीय जनता पार्टी के 34 वर्षों से सक्रिय सदस्य हैं वे वार्ड मंडल व जिला स्तर पर पदाधिकारी रहे हैं साथ ही नगर निगम उदयपुर में दो बार वार्ड पार्षद रहकर राजस्व समिति के अध्यक्ष का दायित्व भी निभाया है जारोली जैन कॉन्फ्रेंस राजस्थान के उपाध्यक्ष, भारतीय जैन सघठना के प्रदेश मंत्री भी रहै है, बड़ीसाड़ी जैन मित्र मंडल उदयपुर के लगातार सात वर्षों से अध्यक्ष हैं अनेक सामाजिक संगठनों से जुड़ा है।
By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!