उदयपुर। शहर के प्रतापनगर क्षेत्र में नाकाबंदी के दौरान एक देशी पिस्टल व तीन जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार आरोपी हिस्ट्रीशीटर को अदालत ने शनिवार को न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया।
पुलिस के अनुसार 16 अगस्त को नाकोड़ा नगर के यहां नाकाबंदी के दौरान जोधपुर जिले के सिणली निवासी शिवपालसिंह पुत्र रणवीरसिंह को एक देशी पिस्टल व तीन जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया था। आरोपी जोधपुर जिले के हिस्ट्रीशीटर होकर उदयपुर में फरारी काट रहा है। रिमांड के दौरान आरोपी ने जब्त पिस्टल अपने तस्कर मित्र मांडपुर बरवाला बाडमेर निवासी खरताराम पुत्र हरीसिंह जाट द्वारा देना बताया जिसकी मृत्यु हो चुकी है। पुलिस ने रिमांड समाप्त होने पर आरोपी को शनिवार को अदालत में पेश किया जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया।
पिस्टल व जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार आरोपी को जेल भेजा
