पंचायत आम चुनाव-2026
उदयपुर, 4 फरवरी। पंचायती राज संस्थाओं के आम चुनाव-2026 के तहत पंचायत समिति सदस्यों के निर्वाचन के लिए जिला निर्वाचन अधिकारी (पंचायत) एवं जिला कलेक्टर उदयपुर नमित मेहता ने जिले की विभिन्न पंचायत समितियों के लिए रिटर्निंग अधिकारी और सहायक रिटर्निंग अधिकारियों की नियुक्ति के आदेश जारी किए हैं।
जारी आदेश के अनुसार गिर्वा, कुराबड़, नाई, बड़गांव, गोगुन्दा, सायरा, झाड़ोल, फलासिया, ओगणा, खेरवाड़ा, नयागांव, ऋषभदेव, कल्याणपुर, वल्लभनगर, भीण्डर, मावली, घासा, कोटड़ा, देवला और सुलाव पंचायत समितियों के लिए संबंधित उपखण्ड अधिकारियों, अतिरिक्त/उप आयुक्तों एवं विभागीय अधिकारियों को रिटर्निंग अधिकारी तथा संबंधित तहसीलदार/उप तहसीलदारों को सहायक रिटर्निंग अधिकारी नियुक्त किया गया है।
