राजसमंद । राजसमंद नेहरू युवा केन्द्र,राजसमंद द्वारा माननीय प्रधानमंत्री जी की प्रेरणा और मार्गदर्षन के तहत् भारत का आजादी का अमृत महोत्सव स्वतंत्रता के 75 वें वर्ष और अपने लोगों, संस्कृति ओर उपलब्धियों के गौरवषाली इतिहास का जष्न मना रहा है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने भी अपने स्वतंत्रता दिवस के संबोधन में अमृतकाल के युग में भारत 2047 की एक दृष्टि के रूप में पंचप्रण के मंत्र की घोषणा की थी। इस संदर्भ में युवा कार्यक्रम और खेल मंत्रालय के नेहरू युवा केन्द्र संगठन की और से 01 अप्रेल से 31 मई 2023 तक देष भर के सभी जिलों में समुदाय आधारित संगठनों के माध्यम से युवा संवाद-2047 कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है।
इसी प्रकार कार्यक्रम को जिले के विभिन्न सीबीओं के सहयोग से और समर्थन के साथ जिला स्तर पर आयोजित करने की योजना है। यह प्रधानमंत्री द्वारा की गई पंचप्रणों की कल्पना के अनुसार देष के भविष्य पर एक सकारात्मक संवाद उत्पनं करने के लिये जिला नेहरू युवा केन्द्र के साथ हाथ मिलाएंगें। कार्यक्रम टाउनहॉल प्रारूप में आयोजित किया जाएगा जिसमें विषेषज्ञ, ज्ञानी व्यक्ति, पंचप्रण पर चर्चा करेगें और उसके बाद न्यूनतम 500 युवा प्रतिभागियों की भागीदारी के साथ प्रष्नोतरी सत्र होगा।
कार्यक्रम के आयोजन के लिये चयनित आयोजक सीबीओ को 20 हजार रूं की राषि तक की प्रतिपूर्ति की जायेगी। जो सीबोओं आवेदन करना चाहते है वे गैर राजनैतिक, गैर पक्षपातपूर्ण इतिहास वाले होगें और युवा संवाद कार्यक्रम का संचालन करने के लिये पर्याप्त संगठनात्मक ताकत हो। संगठनों के खिलाफ कोई अपराधिक मामला लंबित नहीं होना चाहिये। कार्यक्रम के आयोजन के लिये प्रति जिले से अधिकतम 03 सीबीओं का चयन निर्धारित चयन समिति द्वारा किया जायेगा। निर्धारित मापदण्डों को पुरा करने वाले इच्छुक सीबीओं नेहरू युवा केन्द्र, राजसमंद के जिला कार्यालय से आवेदन प्राप्त कर आवेदन 15 मार्च 2023 तक जमा करा सकते है।
जिला स्तरीय बैंकिंग समन्वय एवं समींक्षा व परामर्षदात्री समिति की त्रैमासिक बैठक
राजसमंद । अग्रणी जिला बैंक कार्यालय राजसमन्द की ओर से बुधवार 01 मार्च को आयोजित जिला स्तरीय बैंकिंग समन्वय व समीक्षा समिति एवं जिलास्तरीय परामर्षदात्री समिति की त्रैमासिक बैठक अतिरिक्त जिला कलक्टर राजसमन्द रामचरन शर्मा की अध्यक्षता में जिलाधीष कार्यालय राजसमन्द में की गई। वित्तीय वर्ष 2022-23 के तृतीय त्रैमास के समाप्ति पर जिले की सभी बैंकों का साख जमा अनुपात 62.46 प्रतिशत रहा एवं वार्षिक साख योजना की उपलब्धि 89.62 प्रतिशत रही, जो गत त्रैमास से काफी बेहतर है। सदन द्वारा वार्षिक साख योजना वर्श 2023-24 रूपये 1894 करोड़ का अनुमोदन किया गया।
इस अवसर पर बैठक में अध्यक्ष द्वारा अपने उद्बोधन में बैंकों से आव्हान् किया गया कि हर बैंकर सरकारी योजनाओं के आवेदनों में सहानुभूति पूर्वक निश्पादन कर समाज के कमजोर व गरीब का हर संभव सहयोग करें व अन्य योजनाओं से जुड़े गरीब व अशिक्षित वर्ग को अधिकाधिक ऋण देकर अर्थव्यवस्था की मुख्य धारा से जोड़ने के लिए कहा।
इसी प्रकार अग्रणी जिला प्रबंधक सुरेश उपाध्याय ने जिले में कृषि क्षेत्र में केसीसी, एटीएल, एग्री इन्फ्रा, इंदिरा गांधी शहरी क्रेडिट कार्ड योजना, एमएलयूपीवाई, राजीविका स्वयं सहायता समूह, मुद्रा, स्टैण्ड अप इंडिया योजना पर चर्चा व लम्बित आवेदनों की समीक्षा की ।
जिले के विकास की गति में तेजी लाने के लिए भारतीय रिजर्व बैंक के अग्रणी जिला अधिकारी दिनेश यादव द्वारा बैंकों को कहा गया कि जिन बैंकों का साख जमा अनुपात एवं एसीपी उपलब्धि मापदण्डों से कम है वे इस अनुपात में उत्तरोत्तर वृद्धि करें साथ ही सभी बेैंकों को अपने बीसी नेटवर्क को मजबूत बनाने के लिए कहा क्योेंकि इस प्रकार बैंक जहां उनकी शाखाऐं नहीं है वहां भी सुचारू बैंकिंग सेवाऐं उपलब्ध करा पा रहे हैं। वित्तीय साक्षरता परामर्षदाता से गांवों में अधिकाधिक कैम्प करने व लोगों को डिजिटल माध्यमों से जोड़ने का आव्हान किया। सभी बैंके शाखाओं को निर्देषित किया कि विभिन्न सरकारी योजनाओं के आवेदन लम्बित ना रखें बल्कि उचित समयावधि में उनका निस्तारण करें। बैंक अधिकारियों एवं सरकारी विभाग आपसी समन्वय से कार्य कर सरकारी योजनाओं में जिले के ज्यादा से ज्यादा लोगों को लाभान्वित करें। महाप्रबंधक जिला उद्योग केन्द्र ने डॉ.भीमराव अम्बेडकर उद्यम प्रोत्साहन योजना के बारे में जानकारी दी।
साथ ही उन्होंने प्रभावी वित्तीय समावेषन हेतु प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना, प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना एवं अटल पेंशन योजना में लोगों को अधिकाधिक जागरूक व लाभान्वित करने हेतु बैंकर्स का आव्हान किया। सभी बैंकों को आरसेटी प्रशिक्षण केन्द्र द्वारा आयोजित निशुल्क प्रशिक्षण कार्यक्रमों से ग्राहकों को ज्यादा से ज्यादा लाभान्वित करने हेतु कहा।
इस बैठक में डीडीएम नाबार्ड मैडम वसुंधरा, जिला उद्योग केन्द्र महाप्रबंधक भानूप्रताप सिंह राणावत, आरएमजीबी क्षेत्रीय प्रबंधक हितेश राजपुरोहित भारतीय स्टेट बैंक आरबीओ-6 के मुख्य प्रबंधक-विपणन एवं व्यवसाय विकास अरूण सिन्हा, सहायक निदेशक महिला अधिकारिता रष्मि कोशिक, राजीविका की जिला प्रबंधक कमल मारू, नगर परिषद् से जिला प्रबंधक एनयूएलएम सुनील यादव, आरसेटी राजसमन्द (नाथद्वारा) के निदेशक दीपक गहलोत, सांसद कार्यालय से मदनलाल शर्मा, आरएमजीबी के एफएलसी लक्ष्मण शर्मा, एनजीओ क्रिसिल फाउन्डेशन के प्रतिनिधि उपस्थित रहे। बेैठक में सभी बैंकोें की ओर से शाखा प्रबंधक/जिला समन्वयक उपस्थित रहे।
