चित्तौड़गढ़, 13 दिसंबर। जिला उद्योग केंद्र के महाप्रबंधक मोहित सिंह शेखावत ने बताया कि राजस्थान राज्य के उत्कृष्ट निर्यातको को उनकी एक्सपोर्ट परफोरमेंस के आधार पर चयनित कर पुरस्कृत करने के उद्देश्य से राज्य निर्यात पुरस्कार योजना अन्तर्गत वित्तीय वर्ष 2021-22 एवं 2022-23 के लिए जावेदन पत्र की अतिम तिथि 31 दिसबर 2023 तक नियत की गई है। आवेदन का प्रारूप एवं योजना की जानकारी विभाग की वेबसाईट https://industries.rajasthan. gov.in पर उपलब्ध है। इच्छुक उद्यमी जिला उद्योग एवं बाणिज्य कार्यालय में नियत दिनांक 31 दिसबर 2023 तक आवेदन प्रस्तुत कर सकते हैं।
राज्य निर्यात पुरस्कार के लिए आवेदन 31 दिसम्बर तक
