वाहनों पर रिफ्लेक्टर लगाए, समझाइश कर की सड़क सुरक्षा नियमों का पालन करने की अपील

राजसमंद 17 जनवरी। सड़क सड़क सुरक्षा माह के तीसरे दिन वाहनों पर रिफ्लेक्टर टेप लगाए एवं लापरवाह वाहन चालकों से समझाइश की। रिफ्लेक्टर टेप के महत्व के बारे में वाहन चालकों को बताया। इस दौरान जिला परिवहन अधिकारी डॉ कल्पना शर्मा, कार्यालय के बनवीर सिंह राठौड़, सूर्यभान सिंह, लक्ष्मीनारायण आदि उपस्थित रहे एवं इस अभियान को सफल बनाने में योगदान दिया।
साथ ही आईडीटीआर रेलमगरा में भारी वाहन चालकों को सिम्युलेटर पर प्रशिक्षण दिया गया। साथ ही ड्राइविंग स्किल पर आकलन हुआ। जिला परिवहन अधिकारी डॉ कल्पना शर्मा के निर्देशन में भारी वाहन चालकों को चिन्हित किया गया और सड़क सुरक्षा हेतु समझाइश की गई। डॉ शर्मा ने बताया जिस तरह वाहनों में अत्याधुनिक टेक्नोलॉजी में परिवर्तन हो रहा है उसी के तहत ड्राइवर को जागरूक रहना अत्यंत आवश्यक है। आज के दौर में भारत में बेहतर सड़कें हैं, बेहतर वाहन हैं, इसी के साथ में ड्राइवर को भी बेहतर बनना आवश्यक हैं। जिला परिवहन अधिकारी ने सिम्युलेटर मशीन का अवलोकन कर ट्रांसपोर्टर्स एसोसिएशन से भी आग्रह किया है ड्राइवर को संस्थान भेज प्रत्येक 6 माह में आकलन कराएं जिससे हम जिले को एक्सीडेंट मुक्त बनाएं।
By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!