राजस्थान हाउसिंग बोर्ड के खाते में एक और सम्मान

– रियल एस्टेट के क्षेत्र में बेहतरीन कार्य करने के लिए केंद्रीय एजेंसी नेशनल रियल एस्टेट डवलपमेंट काउंसिल करेगी सम्मानित, मंडल ने पिछले 4 वर्षों में 14 राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर के पुरस्कार किए हैं हासिल

जयपुर 20 अप्रैल। रियल एस्टेट के क्षेत्र में बेहतरीन कार्य करने के लिए राजस्थान हाउसिंग बोर्ड को केंद्र सरकार की एजेंसी नेशनल रियल एस्टेट डेवलपमेंट काउंसिल (NAREDCO) द्वारा 26 अप्रैल को गुरुग्राम में सम्मानित किया जाएगा।
बुधवार को गुरुग्राम में होने वाले सम्मान समारोह में राजस्थान हाउसिंग बोर्ड को ‘टाइम्स रियल एस्टेट कॉन्क्लेव’ अवॉर्ड्स सम्मानित किया जाएगा। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि केंद्रीय शहरी एवं आवास मंत्री श्री हरदीप सिंह पुरी तथा गेस्ट ऑफ ऑनर दिल्ली रेरा के चेयरमैन श्री आनंद कुमार होंगे।
श्री अरोड़ा ने कहा कि सम्मान की असली हकदार हाउसिंग बोर्ड की पूरी टीम है। बोर्ड में सभी अधिकारी-कार्मिकों ने पूरी शिद्दत के साथ अपने कार्य को अंजाम देते हुए मंडल को इस मुकाम तक पहुंचाया। उन्होंने इस उपलब्धि के लिए मंडल के अधिकारी और कार्मिकों को बधाई और शुभकामनाएं भी दी।
गौरतलब है कि आवासन आयुक्त श्री पवन अरोड़ा की अगुवाई में पिछले चार वर्षों में मण्डल को कुल 14 अवार्ड मिल चुके हैं। इनमें मकान विक्रय में वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्डस, स्कॉच अवार्ड-2021, अवार्ड ऑफ एक्सीलेन्सी, नेशनल रियल एस्टेट डवलपमेंट काउंसिल द्वारा सम्मान, नेशनल हाउसिंग अवार्ड, आई.बी.सी और ‘स्टार ऑफ गवर्नेंस-गोल्ड अवार्ड‘ जैसे प्रतिष्ठित अवार्ड शामिल हैं।
By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!