उदयपुर। खटीक समाज विकास एवं कल्याण समिति, खेमली (उदयपुर ग्रामीण) का प्रथम वार्षिक अधिवेशन रविवार को जोगणिया माता मंदिर प्रांगण, पावर हाउस देबारी में आयोजित किया गया। अधिवेशन में उदयपुर संभाग के विभिन्न खटीक समाज संगठनों के पदाधिकारी एवं समाजसेवी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि संभागीय अध्यक्ष शांतिलाल मातृकुंडिया एवं विशिष्ट अतिथि राधेश्याम वकील (चित्तौड़गढ़) रहे। इस अवसर पर पिंटू सगेसरा, शंकरलाल चौहान (गोगुंदा), ओमप्रकाश, गोपाल (वल्लभनगर), नरेंद्र चंदेल (सलूंबर) सहित अनेक गणमान्य उपस्थित रहे।
अधिवेशन में समाज में व्याप्त कुरीतियों को समाप्त करने और शिक्षा के स्तर को बढ़ाने का सामूहिक संकल्प लिया गया। विशेष रूप से बच्चों को सूचना एवं प्रौद्योगिकी (आईटीं) क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करने पर जोर दिया गया।
समिति द्वारा शैक्षणिक क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया। कक्षा 5वीं और 8वीं में ’ए’ ग्रेड तथा 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षाओं में 80 प्रतिशत या उससे अधिक अंक प्राप्त करने वाले छात्रों को उपरना और स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया।
बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि ग्रामीण क्षेत्रों में पढ़ रहे विद्यार्थियों को बेहतर मार्गदर्शन देने के लिए सेवानिवृत्त सरकारी कर्मचारियों की सेवाएं ली जाएंगी।
समिति के अध्यक्ष भेरूलाल तंवर, उपाध्यक्ष हरलाल खींची, शंकरलाल चंदेल, महामंत्री डालचंद दायमा, कोषाध्यक्ष मदनलाल दायमा, महासचिव दुर्गेश तंवर सहित कार्यकारिणी सदस्यों ने अतिथियों और समाजजनों का उपरना व पगड़ी पहनाकर सम्मान किया।
संरक्षक मंडल के सदस्यों एवं समाज के वरिष्ठजनों, युवा मंडल और अन्य सहयोगियों को भी सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में भोजन व्यवस्था पप्पूलाल खींची (नारामंगरा) द्वारा की गई। जबकि विद्यार्थियों के पारितोषिक वितरण की व्यवस्था शिवलाल खींची (खेमली) ने संभाली।
अधिवेशन में समाज की एकजुटता, शिक्षा के प्रसार और सामाजिक सुधार की दिशा में ठोस कदम उठाने पर विशेष बल दिया गया।
खटीक समाज के उत्थान को लेकर वार्षिक अधिवेशन सम्पन्न, शिक्षा व आईटी क्षेत्र में आगे बढ़ने का आह्वान
