आई आई एम में हो रही पशु क्रूरता के प्रथम चरण में मिली सफलता
उदयपुर। आई आई एम ने अक्टूबर 2023 से श्वानो को शेल्टर के नाम पर बंधक बना रखा था जिसमे उदयपुर एनिमल फीड संस्था इनका साथ दे रही थी । जिसका संज्ञान उदयपुर की एनिमल प्रोटेक्शन सोसाइटी ने लिया और जीव जंतु कल्याण बोर्ड को शिकायत दर्ज करवाई थी। राज्य जीव जंतु कल्याण बोर्ड ने डिस्ट्रिक्ट कलेक्टर उदयपुर को बंधक बने श्वानो को मुक्त कराने और एनिमल वेलफेयर कमेटी बनाने के लिए 5 जनवरी 2024 को पत्र जारी किया था। एनिमल हसबेंडरी डिपार्टमेंट ने उस समय शेल्टर के गेट खुले होने की रिपोर्ट बना दी। इस पर एनिमल प्रोटेक्शन सोसाइटी की अध्यक्ष डॉ माला मट्ठा ने राज्य जीव जंतु कल्याण बोर्ड को फिर से अवगत कराया कि शेल्टर के गेट बंद ही है तब बोर्ड ने फिर से 29 फरवरी 2024 पत्र जारी किया एनिमल वेलफेयर समिति बनाने के लिए और 15 दिन में अवगत करवाने के लिए कहा था। इस पत्र पर भी पशु पालन विभाग के जॉइंट डायरेक्टर ने कोई कार्यवाही नहीं करी। अंततः एनिमल प्रोटेक्शन सोसाइटी ने मेनका गाँधी जी से मदद ली और 6 महीने की मेहनत के बाद आज आखिरकार बंधक बने श्वानो को आज़ादी मिल गयी। संस्था की टीम श्री भवानी सिंह राठौड़ निदेशक, पशुपालन विभाग , श्री मनीष सक्सेना ,मेंबर राज्य जीव जंतु कल्याण बोर्ड, मेनका गाँधी जी और एडवोकेट श्री महादेव सिंह चौहान का धन्यवाद् करती है जिन्होंने श्वानो को आज़ाद करवाने में हमारी मदद करी। साथ ही टीम से राज सिंह भाटी ,रुक्मणि जैन ,किरण भावसर ,अविचल गाँधी ,भावना जैन और डॉ माला मट्ठा को भी आभार। संस्था अध्यक्ष डॉ माला मट्ठा सभी से यह अपील करती है कि उदयपुर एनिमल फीड संस्था जो पशु क्रूरता में शामिल होती है उन्हें सहयोग न करे और साथ ही सरकार से मांग करती हूँ कि जल्द से जल्द एनिमल वेलफेयर समिति का गठन किया जाये तकि भविष्य में इस तरह कि पशु क्रूरता को समय रहते रोका जा सके।
-एनिमल प्रोटेक्शन सोसाइटी ने कराया बंधक श्वानो को आज़ाद
