उदयपुर, 7 अगस्त 2023 मेरी माटी मेरा देश अभियान के अंतर्गत पश्चिम क्षेत्र सांस्कृतिक केंद्र उदयपुर द्वारा शिल्पग्राम में अमृत कलश चित्रकारी कार्यशाला का आयोजन सोमवार को किया गया। इस कार्यशाला में मेरी माटी मेरा देश अभियान के तहत पंच प्रण प्रतिज्ञा में से माटी को वंदन करने हेतु मिट्टी से निर्मित घड़ों पर विविध प्रकार की चित्रकारी से प्रतिभागियों ने कलशों को सजाया। केंद्र निदेशक श्रीमति किरण सोनी गुप्ता ने बताया कि प्रतिभागियों ने मांडना, वारली, पारंपरिक चित्रकारी, स्वंत्रता सेनानी, मोर की चित्रकारी, तिरंगे के रंगों में रंगी हुई मटकी, फड़ कला एवं आदिवासी कला को प्रतिभागियों ने अमृत कलश पर बखूबी उकेरा। ये कार्यशाला मेरी माटी मेरा देश अभियान के अंतर्गत आयोजित की गई है जिसका मूल लक्ष्य मातृभूमि की रक्षा करने वाले उन सभी वीरों को वंदन एवं देश की मिट्टी को नमन करना है । जन चेतना के माध्यम से चलने वाला यह अभियान राष्ट्र की उपलब्धियों का उत्सव है। इसके अंतर्गत राष्ट्र के वीर सपूतों का सम्मान किया जाएगा एवं अनेक कार्यक्रम गांव, पंचायत, ब्लॉक शहरी स्थानीय निकाय, राज्य, और राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित किए जाएंगे। इस अभियान में शीला फलक का लोकार्पण किया जाएगा जिस पर वीरों के नाम की पट्टी लगी हुई होगी, पंचप्रण प्रतिज्ञा कर उसकी सेल्फी अपलोड की जाएगी, 75 स्वदेशी पौधों के साथ अमृत वाटिका का निर्माण किया जाएगा, एवं देश के वीरों तथा उन के परिवारों का वंदन किया जाएगा, राष्ट्रीय ध्वज फहराकर, राष्ट्रगान गाया जाएगा। इस कार्यशाला में लगभग 78 प्रतिभागियों ने भाग लिया जो की नारायण सेवा संस्थान एवं अभिलाषा विद्यालय के विशेष बच्चो, डी पी एस निंबाहेड़ा के विद्यार्थी एवं सभी उम्र के स्थानीय एवं स्वतंत्र कलाकारों ने बढ़ चढ़कर भाग लिया। इन कलाकारों ने एक्रिलिक रंगों का उपयोग किया। सभी प्रतिभागियों में से प्रथम, द्वितीय, तृतीय एवं सांत्वना पुरुस्कार पाने वाले प्रतिभागियों को आनेवाले स्वतंत्रता दिवस पर सम्मानित किया जाएगा। तथा उन की कृतियों की प्रदर्शनी भी की गई। इस कार्यशाला के निर्णायक गण मोहन लाल सुखाडिया विश्वविद्यालय के श्री मदन सिंह राठौड़ ,मीरा कन्या महाविद्यालय के डॉ. राम सिंह भाटी एवं स्वतंत्र कलाकार श्री अनुराग मेहता थे।
Related Posts
-
इस्काॅन मे भक्तो का तांता लगा रहा
Udaipurviews12 minutes agoराधाकृष्ण का पंचामृत फूलो से हुआ अभिषेक, कृष्ण लीलाओ से इस्काॅन बच्चो ने मन मोहा, छप्पन भोग धराकर हुई महा आरती उदयपुर, गंगूकुण्ड स्थित इस्काॅन मन्दिर प्रांगण मे शुक्रवार को प्रात:... -
बीसीआई और फिनब्रेला मिलकर मनाएंगे ‘हैप्पी टीचर्स डे’, 60 शिक्षकों का होगा सम्मान
Udaipurviews37 minutes agoहोटल रेजेंटा सेंट्रल में आज होगा विशेष आयोजन उदयपुर। बिजनेस सर्कल इंटरनेशनल (बीसीआई) और फिनब्रेला के संयुक्त तत्वावधान में शिक्षक दिवस के अवसर पर ‘हैप्पी टीचर्स डे’ कार्यक्रम का... -
बीसीआई भी दौड़ेगा मैराथन में, कल फतहसागर की पाल पर होगी वेदांता जिंक सिटी हाफ मैराथन
Udaipurviews39 minutes ago‘रन फॉर जीरो हंगर’ की थीम पर दौड़ेंगे बीसीआई मेंबर्स उदयपुर। हिन्दुस्तान जिंक की ओर से वेदांता जिंक सिटी हाफ मैराथन 3.0 का आयोजन 6 सितम्बर को फतहसागर की पाल पर किया जाएगा। मैराथ... -
कृष्णमय हुआ प्रताप गौरव केंद्र
Udaipurviews40 minutes agoशुरू हुआ तीन दिवसीय श्रीकृष्ण जन्माष्टमी मेला महोत्सव उदयपुर, 4 सितम्बर। प्रताप गौरव केंद्र ‘राष्ट्रीय तीर्थ’ में शुक्रवार से भक्ति, उल्लास और सांस्कृतिक सरोकारों से ओतप्रोत श्र... -
जन्माष्टमी पर मुकेश बना तारणहार, फतहसागर में कूदी युवती को बचाया
Udaipurviews43 minutes agoखिलौने बेचने वाले मुकेश वैष्णव ने उपवास के बावजूद दिखाई बहादुरी, सुरक्षा सामग्री लेकर रोज पहुंचते हैं फतहसागर की पाल पर उदयपुर। जन्माष्टमी के पावन पर्व पर फतहसागर झील की पाल पर एक... -
प्रत्याशियों को चुनाव चिन्ह आवंटित
Udaipurviews52 minutes agoनगरीय निकाय चुनाव - 2026 जिले में शहरी क्षेत्र के 190 वार्डों के लिए 521 प्रत्याशी उदयपुर, 4 सितम्बर। नगर निकाय चुनाव - 2026 के तहत चल रही नामांकन प्रक्रिया शुक्रवार को चुनाव चिन...
