अपने पिता के पत्र देख हुए भावुक हुए अमिताभ बच्चन

केबीसी में राजसमंद के गोविन्द सनाढ्य की फाइल देखते समय दिखा पिताजी का लिखा पत्र
उदयपुर। कौन बनेगा करोड़पति के सेट पर बिग बी अमिताभ बच्चन ने जब अपने पिताजी का पत्र देखा तो भावुक हो उठे। मौका था राजसमंद जिले के गोविन्द सनाढ्य से कौन बनेगा करोड़पति शो के दौरान बातचीत के दौरान उनके दिए सर्टिफिकेटों की जांच करने के दौरान का।
गोविन्द सनाढ्य 21 विषयों से एमए कर चुके हैं तथा राजकीय उच्च माध्यमिक स्कूल धोंइंदा के भूगोल विषय के लेक्चरर हैं। गत 25 अगस्त को वह कौन बनेगा करोड़पति शो के लिए अमिताभ बच्चन के सामने मौजूद थे। वह फास्टेस्ट फिंगर फर्स्ट तक पहुंचे थे। वहां एक सवाल में टाइमिंग का इशू होने के बाद वो हॉट सीट पर नहीं बैठ पाए हालांकि ट्रायल सवाल में वो हॉट सीट पर बैठे थे। उसी दौरान गोविन्द सनाढ्य ने अपनी डिग्रीयों की फाइल अमिताभ को देखने के लिए दी, जिन्हें वह चैक कर रहे थे कि अचानक उसमें उनके पिता हरिवंश राय बच्चन का पत्र देखने को मिला, जो उन्होंने राजसमंद के कवि धीरेंद्र शर्मा को लिखा था। अपने पिता की लेखनी देखते ही वह भावुक हो उठे।
शो के बाद राजसमंद लौटे गोविन्द सनाढ्य ने अमिताभ से हुई मुलाकात और बातचीत लोगों से शेयर की हैं। उन्होंने बताया कि उन्होंने बिग बी को श्रीनाथजी का उपरना ओढ़ाकर यहां का प्रसाद भेंट किया। उनके 21 विषयों में एमए करने की योग्यता की अमिताभ बच्चन ने प्रशंसा की। यही देखने उन्होंने उनकी डिग्रीयों की फाइल ली थी। बच्चन ने अपने पिता का पत्र देख कहा- अरे यह तो मेरे बाबू जी की राइटिंग है। दरअसल ये पत्र हरिवंश राय बच्चन ने कांकरोली के धीरेन्द्र शर्मा को 1987 में बधाई संदेश के रिप्लाई में लिखा था। धीरेंद्र शर्मा ने उनको दीपावली पर्व पर बधाई संदेश भेजा था, जिसका कवि हरिवंश राय ने जवाब दिया था। धीरेंद्र शर्मा भी कांकरोली के कवि हैं जो पेशे से आर्किटेक्ट हैं।

By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!