ज्ञापन के साथ ही राजस्व मंत्रालयिक कर्मचारी सामूहिक अवकाश पर

उदयपुर, 20 अप्रैल। राजस्थान राज्य मंत्रालयिक कर्मचारी संघ एवं राजस्थान राजस्व मंत्रालयिक कर्मचारी संघ के आह्वान पर उदयपुर जिला कलेक्ट्रेट व संभागीय आयुक्त कार्यालय सहित विभिन्न सरकारी कार्यालयों के कर्मचारी गुरुवार को सामूहिक अवकाश पर चले गए।

कर्मचारियों ने गुरुवार सुबह उदयपुर के अतिरिक्त जिला कलेक्टर ओपी बुनकर को 11 सूत्रीय मांगों को लेकर ज्ञापन सौंपा और अनिश्चितकालीन सामूहिक अवकाश की सूचना दी। कर्मचारियों ने बताया कि कर्मचारियों की वित्त सम्बंधी मांगों को लेकर राज्य सरकार कोई निर्णय नहीं कर रही है। ऐसे में जयपुर में महापड़ाव शुरू किया गया है। कर्मचारी सामूहिक अवकाश लेकर महापड़ाव में शामिल होंगे। इधर, कर्मचारियों के सामूहिक अवकाश पर जाने के बाद कलेक्ट्रेट में कामकाज प्रभावित रहा।

By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!