भीलवाड़ा : सनातन मंगल महोत्सव के समस्त कार्यक्रमों का आध्यात्मिक वातावरण में लिया विश्राम

भीलवाड़ा। हरि शेवा उदासीन आश्रम सनातन मंदिर में आज बुधवार को महामंडलेश्वर स्वामी हंसराम उदासीन के सानिध्य में आयोजित सनातन मंगल महोत्सव एवं विष्णु महायज्ञ का विधिवत विश्राम लिया। कार्यक्रम में आचार्य रोशन शास्त्री, पं. सत्यनारायण शर्मा, पं. गौरीशंकर शास्त्री, मनमोहन शर्मा, विनोद शर्मा, गणेश शर्मा, दीपक शर्मा, ओमप्रकाश शर्मा, राजेंद्र शर्मा एवं वासुदेव शर्मा सहित कुल 11 विद्वान आचार्यों द्वारा वेदिक मंत्रोच्चार के साथ सर्वप्रथम गणपति पूजन संपन्न कराया गया। इसके पश्चात पंचकुण्डीय यज्ञशाला के सोलह स्तंभों का विधिवत पूजन कर यज्ञशाला का विश्राम किया गया। धर्म ध्वजा उतरवाकर महाप्रसादी का आयोजन कर सनातन मंगल महोत्सव के समस्त कार्यक्रमों का आध्यात्मिक वातावरण में विश्राम लिया गया। महामंडलेश्वर स्वामी हंसराम जी उदासीन ने इस अवसर पर कहा कि यज्ञ, पूजन एवं धर्म ध्वजा के माध्यम से सनातन संस्कृति की गौरवशाली परंपराओं का संरक्षण और संवर्धन ही इस महोत्सव का उद्देश्य है।कार्यक्रम के दौरान महंत बाबुगिरी महाराज, महंत बनावरी शरण (काठीया बाबा), महंत मोहनशरण शास्त्री, महंत संतदास, महंत पुनीत दास त्यागी, स्वामी परमेश्वर दास (पंचमुखी दरबार), पंडित मुरारी शर्मा, संत मायाराम, संत गोविन्द राम उदासीन , संत ईशानराम उदासीन, संत केशव राम उदासीन, संत सुयज्ञराम उदासीन, ब्रह्मचारी मिहिर, हँसगंगा हरि शेवा भक्त मंडल व सनातन सेवा समिति के सदस्य सहित सनातन समाज की सभी जाति बिरादरी के लोग उपस्थित रहे।

By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!