उदयपुर। सार्वजनिक प्रन्यास मंदिर श्री महाकालेश्वर में आज दिनांक 7 जनवरी को मंदिर प्रांगण स्थित रूद्राक्ष भवन में प्रन्यास सचिव एडवोकेट चन्द्रशेखर दाधीच की अध्यक्षता में बैठक आहुत की। बैठक में प्रन्यास सचिव दाधीच ने बताया कि आगामी पोष शुक्ल द्वादशी विक्रम संवत 2080 सोमवार दिनांक 22 जनवरी 2024 के शुभ दिन प्रभु श्रीराम के बाल रूप नूतन विग्रह को श्री राम जन्म भूमि पर बन रहे मंदिर भूतल के गृभगृह में विराजित करके प्राण प्रतिष्ठा की जाएगी। इस अवसर पर संपूर्ण देश दीपोत्सव के रूप में मनाया जाएगा। इस अवसर पर महाकालेश्वर मंदिर में अखण्ड रामायण पाठ दिनांक 21 जनवरी को प्रातः आशुतोष भगवान श्री महाकालेश्वर की विधि विधान व परम्परागत रूप से पूजा पाठ कर पंडित हरीश शर्मा के नेतृत्व में दो दिवसीय अखण्ड रामायण पाठ किया जाएगा। प्रन्यास सचिव दाधीच ने बताया कि 21-22 को मंदिर परिसर में विशेष साज सज्जा की जाएगी। वहीं सायंकाल दोनों दिन 108 दीप प्रज्जवलि कर महाआरती की जाएगी। आरती पश्चात् दर्शनार्थ आए भक्तों का प्रसाद वितरण किया जाएगा।
बैठक में प्रन्यास पदाधिकारियों ने बताया कि 21-22 को मंदिर के सभा मण्डप में आशुतोष भगवान श्री महाकालेश्वर प्रभु राम, बजरंगबली की भजन भक्तों द्वारा गाये जाएंगे। बैठक में के.जी.पालीवाल, भंवरलाल पालीवाल, देवकिशन राव, विनोद कुमार शर्मा, एडवोकेट महिपाल शर्मा, हरीश शर्मा, राजेश सोनी, दिनेश मेहता, प्रतिक्षा मेहता, रमेश सोनी, शंकर कुमावत आदि उपस्थित थे।
महाकालेश्वर मंदिर 21-22 को होगी अखण्ड रामायण पाठ
