फतहनगर। बहुजना साहित्य अकादमी की ओर से गत दिनों पुणे में आयोजित वेस्टर्न इंडिया बहुजना राइटर्स चतुर्थ वार्षिक सम्मेलन के दौरान सम्मानित फतहनगर क्षेत्र के वासनीकलां गांव निवासी मोहनलाल मेघवाल के गांव पहुंचने पर भव्य स्वागत किया गया।
मेघवाल को समाज उत्थान व साहित्य प्रचार-प्रसार क्षेत्र में डॉ. भीमराव अंबेडकर नेशनल अवार्ड प्रदान किया गया था। गांव में आयोजित स्वागत कार्यक्रम में कन्हैया लाल अग्रवाल,भेरूलाल गादोली, हीरा लाल मेघवाल,घनश्याम मेघवाल, देवीलाल, नाथू लाल, किसनलाल, छगनलाल, ओमप्रकाश, मोहनलाल, हरलाल, चुन्नीलाल, किशन लाल, रतनलाल, मुकेश कुमार, पूरणलाल,प्रवीण कुमार एवं गांव के महिला-पुरूष मौजूद रहे।
