लावारिश व्यक्ति की लाश का अंतिम संस्कार बाद अस्थि विसर्जन किया

फतहनगर। गत दिनों नगर के रोड़वेज बस स्टेण्ड पर एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिला जिसका अंतिम संस्कार विधि विधान से कर आज उसकी अस्थियों का मातृ कुण्डिया में विसर्जन भी किया गया।

पुलिस ने लाश को बरामदगी के बाद सनवाड़ स्थित मोर्चरी में भी रखा था। किसी भी परिजन के नहीं आने पर लाश को पुलिस ने पालिका प्रशासन एवं पार्षद नारायण मोर व कुछ लोगों की सहायता से फतहनगर के शमशान में विधिपूर्वक अंतिम संस्कार किया। मृतक की अस्थियों को आज मेवाड़ के तीर्थ मातृ कुण्डिया में विसर्जित भी किया गया। विसर्जन के लिए पार्षद नारायण मोर के साथ छोटूलाल यादव,रतन मीणा व मनोहरलाल यादव आदि भी पहुंचे।

By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!