हाईकोर्ट बैंच की मांग का लेकर अधिवक्ताओं ने किया न्यायिक कार्यो का बहिष्कार

उदयपुर। हाईकोर्ट बैंच की मांग को लेकर मंगलवार को अधिवक्ताओं की एक दिवसीय हडताल रही और अधिवक्ताओं ने आज एक बार फिर से न्यायिक कार्यो का बहिष्कार करते हुए जिला एवं सेशन न्यायालय के मेन गेट पर सभा के माध्यम से हाईकोर्ट बैंच की मांग को सरकार तक पंहुचाने का प्रयास किया। वरिष्ठ अधिवक्ताओं ने सभा को संबोधित करते हुए तात्कालीन ओर वर्तमान दोनों ही सरकारो को हाईकोर्ट बैंच के उदयपुर नही आने के लिए दोषी ठहराया। अधिवक्ताओं ने साफ किया कि प्रदेश में किसी भी राजनैतिक पार्टी की सरकार रही हो किसी ने भी उदयपुर में हाईकोर्ट बैंच के लिए जमकर पैरवी नही की साथ ही यंहा के राजनेता भी पैरवी करने में असफल रहे जिसके चलते आज भी अधिवक्ताओं को आंदोलन करने पर मजबूर होना पड रहा है। बता दे कि उदयपुर में अधिवक्ता पिछले चार दशक से लगातार हाई कोर्ट बेंच के लिए संघर्ष कर रहे हैं, लेकिन सरकार के कान पर जूं तक नहीं रेंग रही है। उदयपुर बार एसोसिएशन के अध्यक्ष जितेंद्र जैन ने चेतावनी देते हुए कहा कि आने वाले नगर निगम और पंचायती राज चुनाव में अधिवक्ताओं की ओर से चुनाव का पुरजोर तरीके से विरोध किया जाएगा। उन्होंने यह भी कहा कि यह आंदोलन तब तक चलेगा जब तक उदयपुर में हाई कोर्ट बेंच की स्थापना नहीं हो जाती।
इस मौके पर उदयपुर बार एसोसिएशन की कार्यकारिणी के साथ वरिष्ठ अधिवक्ता मौजूद थे।

By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!