उदयपुर, 11 फरवरी। माननीय सदस्य सचिव राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जयपुर के तत्वाधान मे माननीय उच्च न्यायालय जोधपुर के आदेशानुसार श्रीमान ज्ञान प्रकाश गुप्ता अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देशों के क्रम में एडीजे कुलदीप शर्मा द्वारा माँ द्रौपदी वृद्धाश्रम सेक्टर 14, कृष्णा शर्मा वृद्धाश्रम सेक्टर 14, राजकीय वृद्धाश्रम बालीचा, मुख्यमंत्री पूनर्वस गृह बिलिया, औस स्वयंसिद्धा आश्रम बेदला का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौराना सयुंक्त निदेशक सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग गिरीश भटनागर, सहायक निदेशक सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग अयुषी जैन भी में उपस्थित रहे।
एडीजे कुलदीप शर्मा ने द्वारा वृद्धजन को उनके अधिकार बताते हुए उनकी समस्याओं का हाथो हाथ समाधान किया गया। वृद्धजन के आधार कार्ड, जनाधार कार्ड, एवं पेंशन की जानकारी ली गई।
एडीजे कुलदीप शर्मा ने किया उदयपुर में संचालित 6 वृद्धाश्रम का निरीक्षण
