अब तक टेक्स नहीं जमा करवाने वाले वाहनों पर होगी कार्यवाही

उदयपुर, 20 मार्च। राज्य सरकार द्वारा परिवहन विभाग को वर्ष 2023-24 आवंटित राजस्व लक्ष्य में उदयपुर रीजन में माह मार्च के दौरान 50 करोड़ का राजस्व अर्जन कर लिया गया है।
प्रादेशिक परिवहन अधिकारी पी.एल.बामनिया ने बताया कि भार वाहनों का कर जमा करवाने की अंतिम तिथि 15 मार्च थी। अब तक टेक्स नहीं जमा करवाने वाले वाहनों को सीज किए जाने पर टेक्स के बराबर पेनाल्टी का भुगतान करना होगा। उन्होंने बताया कि विभागीय उड़नदस्तों ने टेक्स नहीं जमा कराने वाले 235 वाहनों को सीज कर पेनाल्टी सहित टेक्स वसूली की है। डिफाल्टर वाहनों की धर पकड़ के लिए रीजन के विभिन्न मार्गों पर 17 विभागीय उडनदस्ते उड़नदस्ते दिन-रात तैनात किये गये हैं। बामनिया ने कहा कि रीजन में अभी भी 3747 ट्रकों का लगभग 10 करोड़ रूपये टेक्स बकाया है। इन सभी ट्रक मालिकों को विभाग ने नोटिस भी जारी किए हैं। इन सभी डिफाल्टर्स वाहनों की सूची सभी उड़नदस्तों को देकर इन वाहनों को जहां और जिस हालत में है सीज़ कर टेक्स एवं पेनाल्टी वसूल करने के निर्देष दिये गये हैं। साथ ही उन्होंने अतिरिक्त प्रादेषिक परिवहन अधिकारी एवं जिला परिवहन अधिकारी को सभी उड़नदस्तों की प्रभावी मॉनिटरिंग करने एवं शत-प्रतिशत कर वसूली के निर्देश दिए गए हैं।

पेंशनर्स को 31 मार्च तक प्रस्तुत करना होगा डिजीटल जीवित प्रमाण पत्र
उदयपुर, 20 मार्च। पेशन विभाग की ओर सेे उदयपुर संभाग के समस्त पेंशनर्स को अपना डिजीटल जीवित प्रमाण पत्र 31 मार्च  तक प्रस्तुत या सबमिट करने को कहा गया है। अतिरिक्त निदेशक भारती राज ने बताया कि जीवित प्रमाण-पत्र प्रस्तुत नहीं करने की अवस्था में अप्रेल 2023 की पेंशन प्राप्त करने में असुविधा हो सकती है। जिन पेंशनरों के ऑनलाइन जीवित प्रमाण पत्र में यदि कोई समस्या है तो वे अपना ऑफलाइन जीवित प्रमाण-पत्र संबंधित कोषालय में निर्धारित प्रपत्र में राजपत्रित अधिकारी से प्रमाणित करा प्रस्तुत कर सकते हैं।

डाक विभाग की ओर से 21 व 22 को कैंप का आयोजन
उदयपुर, 20 मार्च। आज़ादी के अमृत महोत्सव के तहत केन्द्र सरकार की ओर से नागरिकों तक डाकघर की सभी सुविधाओं को पहुचाने के उद्देश्य से 21 व 22 मार्च को फ्यूजन कैंप 2.0 के तहत उदयपुर मण्डल के प्रत्येक डाकघर में विशेष कैंप का आयोजन किया जाएगा। प्रवर अधीक्षक ने बताया कि उपमंडल स्तर पर भी खेरवाड़ा, शास्त्री सर्कल, झल्लारा, सायरा, नाथद्वारा, देवगढ़ उपडाकघर, कांकरोली प्रधान डाकघर मे वृहद मेले का आयोजन होगा।। इसमें डाक विभाग की समस्त सुविधाएं एक ही जगह मिल जाएगी। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य दूरस्थ स्थानो तक आर्थिक सुरक्षा व वित्तीय समावेशन सुनिश्चित करवाना है। इस कैंप में पोस्ट ऑफिस के सभी स्कीम टीडी, एसबी, आरडी, एमआईएस, वरिष्ठ नागरिक, टाटा जीएजी इन्श्योरेंस, आधार मंे मोबाइल नंबर अपडेट करना, आईपीपीबी खाते खोलना आदि सुविधाएं इन कैंप मे आम जनता के लिए उपलब्ध रहेंगी।

By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!