-एनडीपीएस एक्ट में मामला दर्ज
गोगुंदा।थाना पुलिस ने नेशनल हाईवे 27 पर बायण माता कट के पास नाकाबंदी के दौरान गोगुंदा टोल की ओर से आ रहे एक तीन पहिया टेंपो से करीब 3 किलो अवैध गांजे के साथ आरोपी को गिरफ्तार कर टेंपो को जब्त किया। थानाधिकारी शैतान सिंह नाथावत ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर बायण माता कट पर नाकाबंदी की गई।तीन पहिया टेंपो को रुकवाने का इशारा किया गया।लेकिन टेंपो चालक टेंपो को धीमी गति के बाद तेज गति से भगाने लगा जिस पर पुलिस टीम ने पीछा कर टेंपो को रोका और टेंपो की तलाशी ली।उस दौरान टेंपो में एक सफेद प्लास्टिक के कट्टे में करीब 3 किलो अवैध गांजा बरामद किया गया।उसके बाद आरोपी से नाम पता पूछने पर उसने अपना नाम मोहम्मद शब्बीर पिता नर्जार मोहम्मद जाति मुस्लमान उम्र 36 साल निवासी गोसिया बस्ती किशनपोल सुरजपोल थाना सुरजपोल जिला उदयपुर होना बताया। जिस पर पुलिस ने आरोपी और टेंपो को अवैध गांजे के साथ थाने लाई।जहां पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया।मामले की अग्रिम जांच सायरा थानाधिकारी प्रवीण सिंह जुगतावत द्वारा की जाएगी।इस दौरान कार्रवाई टीम में थानाधिकारी शैतान सिंह, हेड कांस्टेबल पवन सिंह यादव,कांस्टेबल शिवराज,भूपेंद्र चारण और परमार सैनी मौजूद रहें।
नाकाबंदी के दौरान 3किलो अवैध गांजे के साथ आरोपी गिरफ्तार
