होटल संचालक पर हमला करने वाला आरोपी गिरफ्तार

उदयपुर, 21 अप्रैल : शहर के गोवर्धनविलास क्षेत्र में होटल संचालक पर पिस्टल से फायर करने और तलवार से हमला करने के मामले में फरार चल रहे आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। मामला 30 दिसंबर 2023 का है, जब होटल ग्रीन सुरफलाया के संचालक गुरविंदर सिंह पर शानु उर्फ काव्य और विजय बौराणा ने अपने साथियों संग हमला किया था। विजय ने पिस्टल से फायर करने की कोशिश की, लेकिन गोली नहीं चली। वहीं, काव्य ने तलवार से हमला कर होटल संचालक को घायल कर दिया। हमलावरों ने संचालक के दोस्त की कार पर भी हमला कर नुकसान पहुंचाया और घटनास्थल से फरार हो गए। पुलिस ने पहले कुछ आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया था। अब फरार चल रहे आरोपी जयराजसिंह उर्फ पाडु को चित्तौड़गढ़ जिले के भदेसर इलाके से गिरफ्तार किया गया है। गोवर्धन विलास थाना पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!