बाइक चोरी मामले में 7 महीने से फरार आरोपी गिरफ्तार 

उदयपुर।  प्रतापनगर थाना क्षेत्र से बाइक चोरी के मामले में सात महीने से फरार आरोपी को पुलिस ने गुरुवार को गिरफ्तार कर लिया। उसे अदालत के निर्देश पर जेल भेज दिया गया।
पुलिस सूत्रों ने बताया कि एक अप्रेल 23 को चित्तौड़गढ़ जिले के रकमपुर निवासी हर्षल पुत्र भानुकुमार की बाइक मेगा आवास योजना प्रतापनगर से चोरी हो गई थी। जो यहां राजस्थान विद्यापीठ के कॉलेज में पढ़ता था। पुलिस की जांच में पता चला कि उसकी बाइक खाम की मादड़ी घासा निवासी गणपत लाल पुत्र तुलसीराम ने चुराई थी, जिसकी पुलिस सात महीने से तलाश कर रही।
छात्रा के साथ छेड़छाड़ का आरोपी शिक्षक गिरफ्तार
भीण्डर थाना पुलिस ने छात्रा के साथ छेड़छाड़ के मामले में महात्मा गांधी विद्यालय भीण्डर के पुस्तकालय शिक्षक शक्तिनगर निवासी कान्तिलाल पुत्र नारायणलाल को गिरफ्तार कर लिया। उसके खिलाफ भीण्डर थान पुलिस ने छेड़छाड़ और पॉक्सो एक्ट में मामला दर्ज किया था। इससे पहले पुलिस केस दर्ज होने के बाद शिक्षा विभाग ने भी आरोपी पुस्तकालय शिक्षक को निलंबित कर उसको राजसमंद जिले में उपस्थिति देने के लिए निर्देश दिए थे।

By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!