उदयपुर 28 जुलाई / जनार्दनराय नागर राजस्थान विद्यापीठ डीम्ड टू बी विश्वविद्यालय एवं 2 राज आर एण्ड बी रेजिमेंट एनसीसी नवानिया के संयुक्त तत्वावधान में शुक्रवार को डबोक परिसर में एनसीसी केडेट्स के विधार्थियों ने कुलपति प्रो. एस.एस. सारंगदेवोत, केम्प कमाण्डेंट कर्नल ई.एऩ. मनोज, डीन प्रो. गजेन्द्र माथुर, प्रो. सरोज गर्ग, प्रो. आईजे माथुर के नेतृत्व में पौधे लगा उसके संरक्षण का संकल्प लिया। इससे पहले एनसीसी केडेट्स ने डबोक गांव में पर्यावरण संरक्षण को लेकर जागरूकता रेली निकाली जिसमें सभी विधार्थी पर्यावरण संरक्षण, पानी बचाओं के नारे लगाते हुए चल रहे थे। इस मौके पर प्रो. सारंगदेवोत ने सभी केडेट्स, कार्यकर्ताओें को पौधों के संरक्षण व संवर्धन की शपथ दिलाई।
प्रो. सारंगदेवोत ने बताया कि एनसीसी के 10 दिवसीय वार्षिक प्रशिक्षण शिविर में भाग ले रहे 600 कैडेट्स, अधिकारियों ने मिलकर एक ही दिन मंे अपने अपने नाम से 700 पौधे लगा उनके संरक्षण का संकल्प लिया। यह अभियान विद्यापीठ के तीनों परिसरों में चलाया जायेगा। उन्होने कहा कि एक व्यक्ति 24 घंटे में 550 लीटर आक्सीजन ग्रहण करता है और एक पेड़ 55 से 60 लीटर आक्सीजन दे पाता है। एक व्यक्ति को जीवित रखना है तो हमें 10 पेड़ोें की जरूरत है। हमारे देश में 140 करोड़ की जनसंख्यॉ है उसके अनुपात में हमें पेडों को लगाना होगा। पेड़ों से प्रकृति का संवर्धन और संरक्षण होता है। प्रकृति का संरक्षण व संवर्धन करना किसी भी ईश्वर की आराधना से कम नहीं है। हम जब जल, जंगल, जमीन के संरक्षण की बात करते है तो ये तीनों प्रकृति से जुड़ी हुई है। औद्योगिक क्रांति के दौर हम इनका निरंतर दोहन करते जा रहे है जिससे हमारा इको सिस्टम ही खराब हो गया है जिससे आये दिन देश के किसी न किसी कौने में प्राकृतिक आपदाए आ रही है। इसके लिए हमें पुनः जंगल की ओर लौटना होगा और हर व्यक्ति को एक पेड लगाना होगा। पेड़ नही होगे तो न पृथ्वी होगी और ना ही सृष्टि बचेगी। हमारी भावी पीढी को पैडों का महत्व बताना होगा ताकि वे इस दिशा में जागरूक हो सके। प्राचीनकाल से ही हमारे यहॉ वृक्षों का बहुत बडा महत्व है। हमारे देश में पैड़ो को पूजनें की परम्परा है
इस अवसर पर प्रो. एएस जोधा, डॉ. रचना राठौड, डॉ. अमी राठोड, डॉ. राजन सूद, डॉ. एनएस सोलंकी, एएनओ ले. डॉ. हिम्मत सिंह चुण्डावत, डॉ.़ बीएल नागदा, निजी सचिव कृष्णकांत कुमावत, मुर्तजा अली, जितेन्द्र चौहान, निमत मेनारिया, विजय बैरबा, दक्षा चौबीसा, दीपक उपाध्याय, दीपचंद , शिव कुमार, सुशील कुमार, शौभाराम, सौरभ सिंह, सहित कार्यकर्ताओं ने अपने अपने नाम से एक पौधा लगा उसके संरक्षण का संकल्प लिया। संचालन डॉ. हिम्मत सिंह चुण्डावत ने किया। यह जानकारी निजी सचिव कृष्णकांत कुमावत ने दी।
एसीसी केडेट्स ने 700 पौधें लगा संरक्षण की ली शपथ
