उदयपुर, 21 अप्रैल : जिले के सवानिया गांव में शराब के नशे में कुएं में गिरने से एक युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान शिवलाल (27) पुत्र रामा भील निवासी सवानिया के रूप में हुई। वह शनिवार को खेत में स्थित कुएं के पास बैठकर शराब पी रहा था। परिजनों के बुलाने पर भी वह घर नहीं लौटा। अगली सुबह खेत गए व्यक्ति ने कुएं में शव देखा। सूचना पर सलूम्बर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को मोर्चरी भिजवाया। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। पुलिस प्रथम दृष्टया इसे नशे में दुर्घटनावश गिरने का मामला मान रही है।
शराब के नशे में कुएं में गिरा युवक, मौत
