उदयपुर। दिल्ली पब्लिक स्कूल, उदयपुर, अक्सर नई दिल्ली के दिल्ली पब्लिक स्कूल सोसायटी, शिक्षा अनुसंधान और प्रशिक्षण केंद्र के अधीन शिक्षको एवं विद्यार्थियों के लिये विशेष प्रयोजन प्रायोजन प्राप्त करता है।
इसके अन्तर्गत विद्यालय के वरिष्ठ छात्र, उनके माता-पिता और शिक्षण समुदाय को 11 अक्टूबर, 2023 को एक अद्वितीय पायलट परियोजना ‘कॉलेज एक्सेस प्रोग्राम‘ का हिस्सा बनने का अवसर मिला। इस ऑनलाइन सत्र का उद्देश्य था सभी छात्रों को यूएसए, यूके, कनाडा, सिंगापुर, हॉंगकॉंग, ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड जैसे देशों में उच्च शिक्षा की सफल यात्रा के लिए आवश्यक ज्ञान और सभांवनाओं से अवगत कराना। इस सत्र में उन्हें रोमांचक अध्ययन स्थलों, आवेदन प्रक्रिया, आवश्यक दस्तावेजों और समयसीमा के संबंध में संपूर्ण जानकारी दी।
इस ज्ञानवर्धक सत्र का समापन प्रश्न-उत्तर के साथ हुआ, जिसमें इस क्षेत्र के विशेषज्ञ ने जिज्ञासाओं को शांत किया और उच्च शिक्षा के लिए विदेशों में आयोजित कार्यक्रमों के बारे में और अन्य उत्साहवर्धक आयोजन के लिए आश्वस्त किया।
विद्यालय प्रमुख संजय नरवारिया ने इस पहल के लिए दिल्ली पब्लिक स्कूल सोसायटी, नई दिल्ली का आभार व्यक्त किया, जिससे उच्चतम शिक्षा के क्षेत्र में जानकारी का बोध हुआ और दिल्ली पब्लिक स्कूल के छात्रों को सीमाओं के पार अध्ययन के लिए प्रेरित किया।
विभिन्न देशों के उच्चतम शिक्षण संस्थाओं में शिक्षण प्राप्त करने के हेतु एक अद्वितीय पहल
