उदयपुर, 8 जनवरी। श्री हुक्मगच्छीय साधुमार्गी स्थानकवासी जैन श्रावक संस्थान की बैठक केशवनगर स्थित नवकार भवन में सम्पन्न हुई, जिसमें आचार्य श्री विजयराज जी म.सा. का आगामी चातुर्मास उदयपुर में कराने, श्रीसंघ की पारिवारिक निर्देशिका के प्रकाशन आदि पर विस्तृत चर्चा की गई।
संस्थान के अध्यक्ष इंदर सिंह मेहता ने बताया कि संस्थान की बैठक में आचार्य प्रवर श्री विजयराज जी म.सा. एवं उपाध्याय प्रवर श्री जितेश मुनि जी म.सा. के चातुर्मास की विनती की प्रगति पर विशेष चर्चा की गई। इसके लिए आगामी फरवरी माह में इंदौर में होने वाले दीक्षा महोत्सव पर अधिक से अधिक संख्या मेें उपस्थित होकर पूरजोर विनती करने का निश्चय किया गया। साथ ही उदयपुर श्रीसंघ की वृहद पारिवारिक निर्देशिका के प्रकाशन का निर्णय लिया गया। जिन परिवारों का नवीनीकरण फार्म प्राप्त नहीं हुआ है उनसे सम्पर्क कर जल्द फार्म भरवाने की प्रक्रिया की जाएगी। इस अवसर पर विहार सेवा देने वाले समाजजनों का शब्दों से बहुमान भी किया गया। बैठक में 75 से अधिक सदस्यों ने भाग लिया। बैठक के पश्चात् गौतम प्रसादी का आयोजन किया गया। बैठक में महिला संघ, युवा संघ के पदाधिकारी एवं सदस्यों ने भी भाग लिया।
