भीलवाड़ा मेडिकल कॉलेज में पिनाका 4.0 का तृतीय दिवस
विभिन्न प्रतियोगिताओं का हुआ आयोजन, विद्यार्थियों में दिखा खासा उत्साह
भीलवाड़ा, 20 अगस्त। भीलवाड़ा स्थित राजमाता विजयराजे सिंधिया मेडिकल कॉलेज में चल रहे 6 दिवसीय सांस्कृतिक एवं खेलकूद कार्यक्रम पिनाका 4.0 के तीसरे दिवस विभिन्न क्विज प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया जिसमें प्रतिभागियों के बीच खासा उत्साह देखा गया। रविवार को आयोजित हुई विभिन्न ज्ञानवर्धक प्रतियोगिताओं में छात्र-छात्राओं ने बढ़चढ़ कर भाग लिया।
प्राचार्य डॉ. पवन कुमार ने बताया कि पिनाका- 4.0 के रविवार को तीसरे दिन क्विज, चित्रकला, नाटक, क्रिकेट आदि प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। मानसिक स्वास्थ्य विभागाध्यक्ष डॉ. वीरभान चंचलानी ने कहा कि इन प्रतियोगिताओं के आयोजन से विद्यार्थी अपने शारीरिक विकास के साथ-साथ मानसिक रूप से स्वस्थ रहने के तौर-तरीके भी सीख रहे हैं। उन्होंने कहा कि स्वस्थ शरीर में ही स्वस्थ मन विकसित हो सकता है।
यह रहे विजेता
कल्चरल कमेटी अध्यक्ष अरुणा पंचारिया ने बताया कि सामान्य क्विज प्रतियोगिता में इशांत बंसल, यश धुवलिया तथा मृणाल ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। इसी प्रकार फेस पेन्टिंग प्रतियोगिता में प्रेक्षा गहलोत और विदुषी तिवारी ने प्रथम, नितिन जांगिड़ व हर्षल सोनी ने द्वितीय तथा खुशी शर्मा व शीतल खोरवाल, राशि और रजनी वर्मा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। इसी प्रकार ग्लास पेन्टिंग प्रतियोगिता में अंजलि अग्रवाल ने प्रथम, गरिमा जीनगर ने द्वितीय तथा यश कुमार जाट व विजय मोड्यानी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। इसी प्रकार नाटक प्रतियोगिता में 2020 बैच ने प्रथम स्थान तथा 2022 बैच ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। क्रिकेट प्रतियोगिता में वर्ष 2019 का बैच पुरूष और महिला दोनों वर्गों में प्रथम रहा। इस दौरान विभिन्न विभागाध्यक्ष तथा मेडिकल स्टूडेंट्स मौजूद रहे।
मानसिक स्वस्थता से ही होगा एक स्वस्थ शरीर का निर्माण – डॉ. पवन कुमार
