प्रतापगढ़ : अयोध्या में प्राण प्रतिष्ठा को लेकर दूधली टांडा में निकाली श्री राम जी की भव्य शोभायात्रा

 प्रतापगढ़ 22 जनवरी। अयोध्या में श्री राम की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर सोमवार को श्री पंचमुखी बालाजी महाराज जी मंदिर दूधली टांडा में भव्य शोभायात्रा श्री पंचमुखी बालाजी महाराज व श्री राम जी की डीजे के साथ श्री राम जी के जयकारो के साथ निकाली गई।
गांव के दशरथ लबाना ने बताया कि शोभायात्रा में श्री पंचमुखी बालाजी महाराज व श्री राम जी के प्रतिमा स्वरूप भव्य शोभायात्रा की साज सजाकर निकाली गई। शोभायात्रा में गांव के लोगों ने जगह-जगह पुष्प वर्षा से स्वागत किया और श्रद्धालुओं ने भव्य आतिशबाजी के साथ शोभायात्रा निकाली। शोभायात्रा के दौरान भगवान जी के जयकारे, राम जी की निकली सवारी राम जी की लीला न्यारी, घूमा दे महारा बालाजी घमर घमर घोटा के गीतों के साथ शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा के उपरांत श्री पंचमुखी बालाजी महाराज मंदिर प्रांगण पर आरती के साथ भव्य शोभायात्रा का समापन किया गया। शोभा यात्रा में राजू उस्ताद, भरत कुमार, प्रहलाद, अर्पित, बडदल, मथुरालाल, नानूराम, बंटीलाल, दशरथ, विकास, अंकुश, विशाल, विक्रम, राकेश, संदीप, विक्रम, रतन, अर्पित, प्रवीण, संजय, अशोक, मनीष, अभिषेक, मोहित, अर्पित, देवीलाल, रतन, ललित, रमेश, सत्यनारायण, रवि, चीनू सहित बड़ी संख्या में श्री वानर सेना के श्रद्धालु, ग्रामीणजन, युवा व महिलाओ ने सैकड़ों की संख्या में भाग लिया।
By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!