सुरों की मंडली द्वारा “एक शाम मुकेश के नाम” कार्यक्रम का भव्य आयोजन

उदयपुर। सुरों की मंडली द्वारा पार्श्वगायक स्व. मुकेश चंद्र माथुर की जन्म जयंती की पूर्व संध्या पर “एक शाम मुकेश के नाम” कार्यक्रम का भावपूर्ण आयोजन किया गया।
संस्थापक मुकेश माधवानी ने बताया की कार्यक्रम का शुभारंभ वरिष्ठ संगीत साधक श्री बृजलाल जी सोनी, मधुसूदन थानवी एवं कार्यक्रम संयोजक कैलाश केवलिया द्वारा दीप प्रज्वलन के साथ किया गया। सरस्वती वंदना श्रीमती नूतन वेदी द्वारा प्रस्तुत की गई।
कार्यक्रम में स्व. मुकेश जी को श्रद्धांजलि स्वरूप उनके कालजयी गीतों को सुर साधकों ने अपनी भावपूर्ण प्रस्तुतियों से जीवंत कर दिया
संदीप शर्मा ने “जाने कहां गए वो दिन” गीत से कार्यक्रम की शुरुआत की।
बृजलाल जी सोनी ने “संसार है एक नदिया” गीत से श्रोताओं को भावविभोर किया। मधुसूदन थानवी ने “ओ महबूबा” और “तेरे दिल के पास ही है मेरी मंज़िलें” प्रस्तुत किया।राजकुमार बाफना व नूतन वेदी की जुगलबंदी “सावन का महीना” को खूब सराहा गया।
कार्यक्रम संयोजक कैलाश केवलिया ने “कहीं दूर जब दिन ढल जाए” गाकर दिल जीत लिया। सहसंयोजक मुकेश शर्मा ने “मैं पल दो पल का शायर हूँ” सुनाकर भावनाओं की गहराई को छुआ।
नारायण लाल लोहार ने मुकेश जी के जीवन एवं फिल्मी सफर पर प्रकाश डालते हुए “कहीं करती होगी वो मेरा इंतज़ार” गीत प्रस्तुत किया।
दिलीप जैन ने “वो तेरे प्यार का ग़म” और “एक बहाना था कभी”, महेंद्र व दीपा चावला ने “इक प्यार का नग़मा है”,
अंबालाल साहू ने “दीवानों से ये मत पूछो”, मनोहर लाल मुखिया ने “सब कुछ सीखा हमने”, सुधीर माथुर ने “दर्पण को देखा तुमने”, दिनेश शर्मा ने “कोई जब तुम्हारा हृदय तोड़ दे”, एस.के. मेहता ने “ज़ुबां पे दर्द भरी दास्तां”, रामदयाल जी (सेवानिवृत्त तहसीलदार) ने “दीवानों से मत पूछो”, मधु केवलिया ने “जिस गली में तेरा घर न हो बालमा”, और अनिल माथुर ने “चांद आहें भरेगा” गीतों से मुकेश जी को सुरमयी श्रद्धांजलि दी।
कार्यक्रम का समापन सहसंयोजक मुकेश शर्मा एवं मधु केवलिया के युगल गीत “महबूब मेरे, तू है तो दुनिया कितनी हँसी है” के साथ हुआ, जिसमें पूरे वातावरण को भावविभोर कर दिया।
सुरों की मंडली द्वारा प्रस्तुत यह संगीतमय संध्या न केवल स्व. मुकेश जी के प्रति सच्ची श्रद्धांजलि थी, बल्कि संगीतप्रेमियों के लिए भी एक अविस्मरणीय अनुभव रही।
By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!