गणपति बप्पा मोरिया कार्यक्रम के उपलक्ष्य में भव्य भजन संध्या कार्यक्रम का आयोजन हुआ 

प्रतापगढ़ 27 सितम्बर।गणपति बप्पा मोरिया कार्यक्रम के उपलक्ष्य में भव्य भजन संध्या कार्यक्रम का आयोजन जिले के धमोतर पंचायत समिति के कुलमीपुरा ग्राम पंचायत के ढलमू मानपुरा गांव के बालाजी मंदिर प्रांगण में सिंगर हेमंत सोनी द्वारा एक से बढ़कर एक भजनों की प्रस्तुतियां दी गई।
दशरथ लबाना ने बताया कि सिंगर हेमंत सोनी द्वारा बालाजी घुमा दे मारो घमर घमर घोटो, गणपति बप्पा मोरिया, खाटू श्याम वाले बाबा, मीरा बाई एकली खड़ी मोहन बाई आवो तो सही, बांस की बांसुरिया पर घनो इतरावे, झूलनी पर सेठ सांवरा जुलवा नी जावे, आश तुम्हारी है बाबा, गरबा, नंदलाल रे सहित विभिन्न भजनों पर अपनी प्रस्तुतियां दी। इस दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालुजन उपस्थित रहे।
By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!