मुंबई। बिजनेस सर्कल इंटरनेशनल (बीसीआई) की मुंबई चैप्टर की कार्यकारिणी की घोषणा कर दी गई है। प्रेसिडेंट गुरिंदर कौर ने अपनी कार्यकारिणी का विस्तार करते हुए ओमकार डाभोलकर को सेक्रेटरी और विनिता नाडकर्णी को ट्रेजरर नियुक्त किया गया है।
बीसीआई के फाउंडर एंड चेयरमैन मुकेश माधवानी ने बताया कि मुंबई जैसे बड़े बिजनेस हब में स्ट्रॉन्ग और एक्टिव लीडरशिप बहुत जरूरी होती है। नई टीम अपने एक्सपीरियंस और विजन के साथ बीसीआई को नई हाइट्स तक ले जाने का काम करेगी।
बीसीआई की प्रेसिडेंट गुरिंदर कौर ने कहा कि उनका फोकस मुंबई के एंटरप्रेन्योर्स और प्रोफेशनल्स को एक स्ट्रॉन्ग प्लेटफॉर्म देना रहेगा, जहां वे कनेक्ट, कोलैबोरेट और ग्रो कर सकें। वे मेंबर्स के लिए वैल्यू बेस्ड नेटवर्किंग और नई बिजनेस ऑपर्च्युनिटीज पर काम करेंगी।
सेक्रेटरी ओमकार डाभोलकर, प्राइम वेल्थ फाइनेंशियल सर्विसेज से जुड़े हैं, एक एएमएफआई रजिस्टर्ड फाइनेंशियल एडवाइजर हैं। उन्होंने बताया कि वे म्यूचुअल फंड्स और वेल्थ मैनेजमेंट में रिसर्च बेस्ड स्ट्रेटेजी और पर्सनलाइज्ड गाइडेंस के जरिए लोगों को लॉन्ग टर्म वेल्थ क्रिएट करने में मदद कर रहे हैं। 2 साल से ज्यादा के एक्सपीरियंस के साथ वे फिलहाल ₹6 करोड़ से ज्यादा का एयूएम मैनेज कर रहे हैं।
ट्रेजरर विनिता नाडकर्णी, जो 2013 से मुंबई में प्रीमियम सर्विस अपार्टमेंट्स बिजनेस चला रही हैं, हॉस्पिटैलिटी सेक्टर में एक ट्रस्टेड नाम हैं। वे मेडिकल टूरिज्म फील्ड में भी एक्टिव हैं और कोकिलाबेन धीरूभाई अंबानी हॉस्पिटल, एशियन हार्ट इंस्टीट्यूट और लीलावती हॉस्पिटल जैसे बड़े हॉस्पिटल्स के साथ मिलकर देश-विदेश के पेशेंट्स और उनके फैमिली मेंबर्स को कम्फर्टेबल और कन्वीनियंट स्टे प्रोवाइड करती हैं।
