सायरा के उमरोद गांव में मकान से 7 किलो चांदी व नगदी चोरी

उदयपुर। जिले के सायरा क्षेत्र के गांव उमरोद में एक मकान से चोरों ने करीब सात किलो चांदी के जेवरात व 80 हजार रुपए नगद चुरा लिए। पुलिस ने मामला दर्ज कर चोरों की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार चोरों ने पुनारा गमेती के घर को निशाना बनाया। पेशे से निर्माण ठेकेदार पुनाराम पुत्र डालूराम गमेती घटना के समय मंदिर गया हुआ था और पत्नी घर के भूतल पर सो रही थी। चोरों ने प्रथम तल पर बने कमरे में चोरी की वारदात को अंजाम दिया। चोरों ने अलमारी का ताला तोडकर अंदर से सारा सामान बिखेर दिया और करीब सात किलो वजनी चांदी के जेवरात और 80 हजार रुपए नगदी पर हाथ साफ किया। परिजन जब सुबह प्रथम तल पर गए और सामान बिखरा देखा तो उनके होश उड गए। चोरी की सूचना जैेसे ही गांव में फैली बडी संख्या में ग्रामीणों की भीड जुट गई। सूचना पर सायरा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और रिपोर्ट दर्ज कर चोरों की तलाश शुरू कर दी।

By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!