सम्मान आव्हान अभियान की सफलता के लिए विधायक कोठारी ने की अपील

भीलवाड़ा 23अप्रैल। भीलवाड़ा विधायक अशोक कुमार कोठारी ने आमजन से “गौ सम्मान आव्हान” अभियान में बढ़-चढ़कर भाग लेने की अपील करते हुए गौ माता को “राष्ट्रमाता” घोषित करवाने तथा  गौ हत्या पर पूर्णतः प्रतिबंध लगाने हेतु अधिकतम संख्या में जुड़ने का आह्वान किया। उन्होंने स्वयं अभियान में हस्ताक्षर कर मिस कॉल के माध्यम से जुड़ाव करते हुए बताया कि 27 अप्रैल 2026 को राजेंद्र मार्ग विद्यालय से जिला कलेक्ट्रेट तक विशाल जनसमूह के साथ प्रार्थना पत्र सौंपा जाएगा, जिसमें हजारों लोगों की भागीदारी सुनिश्चित करने का आग्रह किया गया है।

जीतो द्वारा अभिनंदन-मेवाड़ अंचल में  आयोजित प्रथम श्रीशिव महापुराण कथा के सफल आयोजन के उपलक्ष्य में भीलवाड़ा विधायक अशोक कुमार कोठारी का जीतो टीम द्वारा भावपूर्ण अभिनंदन किया गया। इस दौरान टीम सदस्यों ने उन्हें स्मृति चिन्ह भेंट किया ।
कार्यक्रम के दौरान जीतो टीम ने विश्व नवकार दिवस के उपलक्ष्य में शिव महापुराण कथा पंडाल में आयोजित सामूहिक नवकार मंत्र जाप कार्यक्रम का उल्लेख करते हुए बताया कि इस ऐतिहासिक अवसर पर महामहिम राज्यपाल एवं केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के लाइव जुड़ने का सौभाग्य प्राप्त हुआ, जिसके लिए सभी ने कृतज्ञता व्यक्त की।
इस मौके पर समाजसेवी एवं जीतो के वरिष्ठ सदस्य महावीर चौधरी, मीठालाल सिंघवी, आनंद चपलोत, अभिषेक, महावीर कच्छावा, प्रतीक कावड़िया, लोकेश सुराणा, श्रीमती नीता बाबेल, श्रीमती अर्चना पाटोदी सहित अनेक गणमान्यजन उपस्थित रहे।

मेवाड़ टेक्सटाइल मिल के सामने स्थित श्री खड़ेश्वर जी महाराज वैकुंठ धाम मंदिर में आयोजित पंच कुंडीय महायज्ञ एवं भव्य प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव के तहत निकाली गई शोभायात्रा में भी विधायक कोठारी ने सहभागिता निभाई।  इस भव्य शोभायात्रा में संत-महंतों के सानिध्य में हजारों श्रद्धालुओं ने गाजे-बाजे, ढोल-नगाड़ों के साथ नगर भ्रमण करते हुए धर्म लाभ अर्जित किया।
विधायक कोठारी ने शोभायात्रा की अगुवाई करते हुए सभी धर्मप्रेमी बंधुओं एवं भक्तों को शुभकामनाएं  दी।

By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!