पशुपतिनाथ गौशाला बलीचा में आज तीसरा छप्पन भोग, 108 गौशालाओं की ऐतिहासिक श्रृंखला में अनूठा आयोजन

उदयपुर व्यूज़ | ताजा खबरें
उदयपुर। गुरु कमल चंद्र रोशन गौ सेवा ट्रस्ट द्वारा आयोजित 108 गौशालाओं में 56 भोग की विश्व स्तरीय अनूठी श्रृंखला के अंतर्गत आज तीसरा छप्पन भोग पशुपतिनाथ गौशाला, बलीचा में भव्य रूप से आयोजित होगा।
ट्रस्ट के अध्यक्ष मुकेश जैन ने बताया कि यह आयोजन गौ सेवा, श्रद्धा और सामाजिक सहभागिता का विशेष संगम है। इस श्रृंखला के माध्यम से गौशालाओं में सेवा कार्यों को बढ़ावा देने के साथ-साथ धार्मिक भावनाओं को भी सशक्त किया जा रहा है।
संस्थापक संजय जैन के अनुसार, पशुपतिनाथ गौशाला उदयपुर की प्राचीन और सुंदर गौशालाओं में से एक है, जहां करीब 300 गौ माताओं की सेवा की जा रही है। यह स्थान सेवा और समर्पण का जीवंत उदाहरण है।
गौशाला सचिव अश्विन जी ने उदयपुरवासियों से इस ऐतिहासिक और वर्ल्ड रिकॉर्ड की ओर अग्रसर आयोजन में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने का आह्वान किया है।
कार्यक्रम के ब्रांड एंबेसडर राजस्थान गौरव डॉ. जिनेंद्र शास्त्री अपनी टीम के साथ पूरे समर्पण भाव से गौ सेवा में जुटे हुए हैं। उन्होंने विश्वास जताया कि यह अनूठा आयोजन उदयपुर को वैश्विक स्तर पर नई पहचान दिलाएगा।
उल्लेखनीय है कि 108 गौशालाओं में 56 भोग की यह श्रृंखला धार्मिक आस्था, सेवा और सामाजिक एकता का प्रतीक बनती जा रही है।
By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!