5 दिवसीय राजस्थान स्टेट अन्तर जिला एवं ओपन जूनियर्स लान टेनिस प्रतियोगिता  शुरू

उदयपुर व्यूज़ | ताजा खबरें

कृषि वि.वि. के खेल परिसर में बनेगा क्ले कोर्ट
उदयपुर। राजस्थान टेनिस एसोसिएशन की ओर से 5 दिवसीय राजस्थान स्टेट इन्दरसिंह बारहठ अन्तर जिला एवं ओपन जूनियर्स लान टेनिस प्रतियोगिता राजस्थान कृषि महाविद्यालय एवं सुखाड़िया वि.वि.के टेनिस कोर्ट पर प्रारम्भ हुई। जिसका उद्घाटन मुख्यअतिथि रा.क.विवि. के कुलगुरू डाॅ. प्रतापसिह ने किया।
जिला लाॅन टेनिस एसोसिएशन के सचिव एवं आयोजन सचिव डाॅ.दीपंाकर चक्रवर्ती ने बताया कि कार्यक्रम में विशिष्ठ अतिथि के रूप में राजस्थान टेनिस संघ के सचिव डाॅ.राजीव शर्मा,अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ब्रजेश सेानी थे। अध्यक्षता राज.कृ.महा.वि. के अधिष्ठाता डाॅ. मनोज महला ने की।
प्रारम्भ मंे जिला टेनिस संघ के कार्यकारी अध्यक्ष नरेन्द्रसिंह बारहठ ने अतिथियों का स्वागत किया। इस अवसर पर अन्तर्राष्ट्रीय खिलाड़ी जगदीश तंवर, डाॅ. दीपंाकर चक्रवर्ती,एंव दीपक बागोरा का विश्व चेम्पियनशीप में भारत का प्रतिनिधित्व करनें के लिये सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर कुलगुरू डाॅ. प्रतापसिंह ने विद्यालय के खेल परिसर में नये क्ले कोर्ट बनाने की घोषणा की। इस अवसर पर जिला टेनिस संघ के डाॅ. ललित जोशी,के.जी.मून्दड़ा,कान्तिलाल पुनमिया,डाॅ. कपिल आमेटा, डाॅ. देवेन्द्र जैन, डाॅ. जगदीश चैधरी, डाॅ. श्रीधर लधावत,आदि मौजूद थे।
आयोजन सचिव डाॅ. दीपंाकर चक्रवर्ती ने बताया कि आज लान टेनिस प्रतियोगिता में 10,12 एवं 14 वर्ष की आयु वर्ग के बालक-बालिका वर्ग की प्रतिस्पर्धा आयोजित हुई व अन्तर जिला प्रतियोगिता भी प्रारम्भ हुई।

By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!