पीएफसी एजुकेशन के विद्यार्थियों ने फिर लहराया परचम, एसीसीए में शानदार सफलता

उदयपुर। शिक्षा के क्षेत्र में अग्रणी संस्थान पीएफसी एजुकेशन के विद्यार्थियों ने एक बार फिर उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए एसीसीए परीक्षा में शानदार परिणाम हासिल किया है। इस वर्ष भी संस्थान के छात्रों ने अपनी मेहनत और समर्पण के बल पर बेहतरीन सफलता प्राप्त कर संस्थान का नाम रोशन किया।
संस्थान की डायरेक्टर मीनाक्षी भेरवानी ने इस अवसर पर बताया कि पीएफसी एजुकेशन में विद्यार्थियों को केवल पाठ्यक्रम तक सीमित नहीं रखा जाता, बल्कि उन्हें नियमित मार्गदर्शन, प्रैक्टिकल नॉलेज और अनुशासित वातावरण प्रदान किया जाता है। उन्होंने कहा कि संस्थान का उद्देश्य हर विद्यार्थी को आत्मविश्वासी और सक्षम बनाना है, जिससे वे हर परीक्षा में श्रेष्ठ प्रदर्शन कर सकें। इसी समर्पण और गुणवत्ता के कारण पीएसी एजुकेशन के विद्यार्थी हर वर्ष उत्कृष्ट परिणाम प्राप्त करते हैं।
इस वर्ष एसीसीए एफिलिएट्स के रूप में चार प्रतिभाशाली विद्यार्थियों ने विशेष उपलब्धि हासिल की है, जिनमें प्रथम नेभनानी, हुसैन अली बोहरा, साक्षी काबरा तथा इशांत सोमानी शामिल हैं। इन सभी विद्यार्थियों की इस उपलब्धि से संस्थान में खुशी का माहौल है। इसके अलावा अन्य कई विद्यार्थियों ने भी उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है, जिनमें हसन मोहम्मद, भव्या खत्री, रघुवीर सिंह, नवनीत कौर, मोहम्मद पृथ्वीराज, काशव जैन, रुद्र सेन, काव्या भंसाली, वंशिका सोमानी, आदित्य सिंह, मोइज तमातिया, बुरहानुद्दीन भालम, मरिया हुसैन, शाहीन बानू, लक्षिता सोमानी, दक्ष अग्रवाल, होजेफा पटवा, अभिप्सा दुग्गर, हातीम अली शाह, उन्नति जैन, सैयद ओजान अली, मैत्री पंवार, अक्षिता सामदानी, रिधिमा लड्डा, योक्शित करड़ा, भूपेंद्र डांगी, नाहर सिंह राठौड़, ऋषिका लालवानी, गर्वित टाक, अमतुल्लाह चक्कीवाला, विधि अग्रवाल, दीपांशु बोहरा, खुशी तेवानी, अली असगर पटवा, हुसैन अली बोहरा, प्रथम नेभनानी एवं इशांत सोमानी शामिल हैं। अंत में, संस्थान ने सभी विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उन्हें आगे भी इसी तरह मेहनत करते रहने के लिए प्रेरित किया।

By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!