उदयपुर के यश गमेती ने रचा इतिहास

ऑल इंडिया इंटर यूनिवर्सिटी थांग-ता प्रतियोगिता 2026 में जीता स्वर्ण पदक 
उदयपुर.मणिपुर की राजधानी इम्फाल स्थित मणिपुर यूनिवर्सिटी में 6 से 9 अप्रैल 2026 तक आयोजित ऑल इंडिया इंटर यूनिवर्सिटी थांग-ता प्रतियोगिता में उदयपुर के प्रतिभाशाली खिलाड़ी यश गमेती ने शानदार प्रदर्शन करते हुए -46 किलोग्राम भार वर्ग में स्वर्ण पदक जीतकर इतिहास रच दिया।यश गमेती ने भूपाल नोबल्स यूनिवर्सिटी, उदयपुर का प्रतिनिधित्व करते हुए यूनिवर्सिटी स्तर के खेलों में पहली बार भाग लिया और अपने पहले ही प्रयास में स्वर्ण पदक हासिल कर लिया। यह उपलब्धि इसलिए भी विशेष है क्योंकि पारंपरिक मार्शल आर्ट थांग-ता में उदयपुर को पहली बार गोल्ड मेडल मिला है।यह जीत न केवल यश गमेती की कड़ी मेहनत, समर्पण और लगन का परिणाम है, बल्कि उदयपुर में मार्शल आर्ट्स के बढ़ते स्तर का भी प्रमाण है। द ज़ील मार्शल आर्ट्स एंड फिटनेस पॉइंट के इस होनहार खिलाड़ी ने पूरे राजस्थान का नाम रोशन किया है।थांग-ता एसोसिएशन ऑफ उदयपुर के मुख्य सचिव प्रफुल्ल सांवरिया ने जानकारी देते हुए बताया कि यह उपलब्धि आने वाले सभी खिलाड़ियों के लिए प्रेरणा स्रोत बनेगी और उदयपुर में पारंपरिक खेलों को नई पहचान दिलाएगी।
By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!