पैरेलल होटल और टीम रॉयल्स का मेवाड़ टूरिज्म कप टूर्नामेंट पर खिताबी कब्जा

– कृष और प्रतीक मेन ऑफ द सीरीज
उदयपुर। मेवाड़ टूरिज्म कप 2026 के खिताब पर पैरेलल होटल ताज लेक पैलेस को हराकर और दूसरे फाइनल में टीम रॉयल्स ने मेवाड़ वारियर्स को हराकर खिताब पर कब्जा जमाया। समापन समारोह में अतिथि के रूप में लोकेंद्र सिंह राणावत, अजय सिंह बोहेड़ा, वीरम देव सिंह कृष्णावत, विश्वविजय सिंह झाला ने विजेताओं तथा उपविजेताओं को ट्रॉफी और पारितोषिक प्रदान किये।
आयोजन सचिव यदुराज सिंह कृष्णावत ने बताया कि फाइनल में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी ताज लेक पैलेस की टीम ने निर्धारित 20 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 141 रन बनाएं। ताज लेक पैलेस की ओर से कृष ने अर्ध शतक के साथ 51 रन तथा जोरावर सिंह झाला ने 24 रनों का योगदान दिया। पैरेलल होटल की ओर से राहुल तथा ओपी जांगिड़ ने दो-दो विकेट हासिल किया। जवाब में पैरेलल होटल ने निर्धारित लक्ष्य को 19.4 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर हासिल कर लिया। पैरेलल होटल की ओर से जयेश जांगिड़ ने 31 रन तथा ओपी जांगिड़ ने 29 रनों का योगदान दिया। ताज लेक पैलेस की ओर से सुरेंद्र सिंह ने दो विकेट हासिल किया। हरफनमौला खेल के आधार पर इस फाइनल मैच के मैन ऑफ द मैच पैरेलल होटल के ओपी जांगिड़ चुने गए। होटल्स की प्रतियोगिता के सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज होटल फेयरमोंट के मोहनलाल मीणा चुने गए। सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज होटल ट्राइडेंट के रोहित रावत चुने गए और इस प्रतियोगिता के मैन ऑफ द सीरीज ताज लेक पैलेस के कृष को चुना गया।
कृष्णावत ने बताया कि दूसरे फाइनल में टीम रॉयल्स ने मेवाड़ वॉरियर्स को 5 विकेट से हराकर खिताब पर कब्जा जमाया। टॉस जीत कर पहले बल्लेबाजी करते हुए मेवाड़ वॉरियर्स ने निर्धारित 20 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 126 रन बनाए। मेवाड़ वारियर्स की ओर से मौलिक भारद्वाज ने 27 रन तथा इरशाद खान ने 21 रनों का योगदान दिया। टीम रॉयल्स की ओर से पुनीत श्रीमाली ने 2 विकेट प्राप्त किया। जवाब में टीम रॉयल्स ने निर्धारित लक्ष्य को 17.5 ओवर में पांच विकेट के नुकसान पर हासिल कर लिया। टीम रॉयल्स की ओर से मानविक टंडन ने नाबाद 29 रन, मनीष जैन तथा तरुण ने 28-28 रनों का योगदान दिया। मेवाड़ वॉरियर की ओर से फैसल खान तथा ईश्वर ने दो-दो विकेट प्राप्त किया। हरफनमौला खेल के प्रदर्शन के आधार पर टीम रॉयल्स के मनीष जैन को मैन ऑफ द मैच चुना गया। प्रतियोगिता के सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज मेवाड़ वॉरियर्स के पंकज कुमार चुने गए। सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज टीम रॉयल्स के नरेंद्र सिंह चुंडावत को चुना गया। इस प्रतियोगिता के मेन ऑफ द सीरीज मेवाड़ टूरिज्म क्लब के प्रतीक परिहार को चुना गया।

By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!