श्रमण भगवान महावीर स्वामी का 2625वां जन्मोत्सव आज, शहर में निकलेगी भव्य शोभायात्रा

– समाजसेवी जमनालाल हपावत के ध्वजारोहण से होगा शोभायात्रा का आगाज
– वाहन रैली में शामिल होंगे 1008 से अधिक दुपहिया वाहन
– 333 फीट लम्बा जैन ध्वज होगा शोभायात्रा का मुख्य आकर्षण
– 108 स्वागत द्वारों से होगा शोभायात्रा का स्वागत, शोभायात्रा की तैयारियों को दिया अंतिम रूप

उदयपुर 30 मार्च।  सकल जैन समाज उदयपुर की प्रतिनिधि संस्था महावीर जैन परिषद के तत्वावधान में  श्रमण भगवान महावीर स्वामी के 2625वें जन्म कल्याणक महोत्सव की भव्य शोभायात्रा 31 मार्च मंगलवार को प्रात: 8 बजे नगर निगम प्रांगण से प्रारम्भ होगी।
महावीर जैन परिषद के मुख्य संयोजक राजकुमार फत्तावत ने बताया कि भगवान महावीर स्वामी के जन्म कल्याणक महोत्सव पर 31 मार्च मंगलवार को भव्य शोभायात्रा नगर निगम प्रांगण से समाजसेवी व श्री दिगम्बर जैन ग्लोबल महासभा के अध्यक्ष जमनालाल हपावत के झण्डारोहण से प्रारंभ होगी। ध्वजारोहण समारोह में शहर विधायक ताराचंद जैन, सकल दिगम्बर जैन समाज के अध्यक्ष शांतिलाल वेलावत, नाकोड़ा पार्श्वनाथ ज्योतिष संस्थान के कांतिलाल जैन बतौर विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे। शोभायात्रा नगर निगम प्रांगण से सुबह 8 बजे प्रारंभ होगी जो सूरजपोल, बापूबाजार, देहलीगेट, भोपालवाडी, मोचीवाड़ा, सिंधी बाजार, मुखर्जी चौक, मार्शल चौराहा, सूरजपोल होते हुए पुन: नगर निगम  प्रांगण में पहुंचेगी। जहां पर शोभायात्रा का समापन होगा। शोभायात्रा का आकर्षण 11 अश्व पर सवार एक सी वेशभूषा व केसरिया साफा धारण किए युवतियां हाथों में जैन ध्वज लेकर चलेगी, 11 बैण्ड, 41 स्केटिंग वाले बच्चें, 1008 दुपहिया वाहन, 21 झांकियां, रथ, सप्तकिरण रथ आदि मुख्य होंगे। शोभायात्रा का एक विशेष आकर्षण 333 फीट लम्बा विशाल जैन ध्वज अनुठा व अविस्मरणीय मिशाल पेश करेगा। शोभायात्रा में 25 हजार से अधिक जैन धर्मावलम्बी पुरुष श्वेत परिधान एवं महिला चुन्दड़ी में अपनी अलग छटा निखारेगी। शोभायात्रा के मार्ग में 108 स्वागत द्वार एवं 31 से अधिक स्थानों पर प्रभावना के काउंटर रहेगें।  सबसे पीछे सफाई रथ भी व्यवस्था की दृष्टि से चलता रहेगा।  शोभायात्रा के समापन पर नगर निगम प्रांगण में श्री खण्डेलवाल दिगम्बर जैन संस्थान चित्रकूट नगर की ओर से शीतल ठण्डाई वितरित की जाएगी और मीनाक्षी प्रॉपर्टी के शांतिलाल वेलावत व अरिहंत ग्रुप/श्रीजी डवलपर्स के सुरेश गुंदेचा परिवार की ओर से प्रभावना वितरित की जाएगी।
– वाहन रैली में शामिल होंगे 1008 से अधिक दुपहिया वाहन :-
भारतीय जैन संघटना यूथ विंग के अध्यक्ष भाविक पोखरना ने बताया कि श्रमण भगवान महावीर स्वामी के जन्मकल्याणक महोत्सव पर सकल जैन समाज के युथ की ओर से विशाल दूपहिया वाहन रैली का आयोजन किया जाएगा। जिसमें 1008 से अधिक दूपहिया वाहनों का रजिस्ट्रेशन किया जा चुका है।  बेस्ट रील प्रतियोगिता में प्रथम तीन सबसे ज्यादा लाईक व व्यू वाले रील को 5100, 3100 व 2100 का नकद पुरस्कार दिया जाएगा।  वाहन रैली में सम्मिलित सभी युवक-युवतियां सफेद परिधान में तथा लाल उपरणा व हाथ में जैन ध्वज लिए शोभायात्रा में शामिल होंगे।
– 108 स्वागत द्वारों से होगा शोभायात्रा का स्वागत
महावीर जैन परिषद के कोषाध्यक्ष कुलदीप नाहर ने बताया कि 31 मार्च को निकलने वाली भव्य शोभायात्रा के मार्ग में समाजजनों द्वारा जगह-जगह 108 तोरणद्वार बनाकर शोभायात्रा एवं वाहन रैली का स्वागत किया जाएगा। वहीं समाजजनों द्वारा अनेक स्थानों पर ठंडाई, आइसक्रीम, कुल्फी, पानी, केरी पानी, छाछ, शिकंजी, पेड़ा, मिठाई आदि प्रभावना वितरित की जाएगी।
– शहर के चौराहों को दुल्हन की तरह सजाया
संयोजक सुधीर चित्तौड़ा ने बताया कि शहर के सभी टेन्ट एवं डेकोरेशन के व्यवसायियों ने मुख्य चौराहों को महावीर जयंती महोत्सव को लेकर दुल्हन की तरह से सजाया गया। जिसमें शहर के सूरजपोल, देहलीगेट, शास्त्री सर्कल, उदियापोल, चेतक, आयड़, शोभागपुरा, हाथीपोल, परशुराम चौराहा, कोर्ट चौराहों पर टेन्ट व्यवसायियों ने अपनी ओर से सजाया गया। वही, दुर्गा नर्सरी ओवरब्रिज तथा सूरजपोल से देहलीगेट तक जैन ध्वज से पूरे मार्ग को सजाया गया है।
– शोभायात्रा में इनकी रहेगी झांकियां
संयोजक विजयलक्ष्मी गलूंडिया ने बताया कि शोभायात्रा में विभिन्न समाज, संगठनों एवं विद्यालयों की पर्यावरण, स्वच्छ भारत अभियान, भगवान महावीर के सिद्धांत, देशभक्ति, जल संरक्षण, सेवा एवं परोपकार, नशामुक्ती, शाकाहार, सामाजिक कुरूतियों की रोकथाम व महिला सशक्तिकरण विषय पर आधारित 22 झांकियां चलेगी। शोभायात्रा में समाज विभिन्न संगठनों, विद्यालय व झांकियों में प्रतिस्पर्धा रखी गई है। जिसमें विजेताओं को पारितोषिक दिया जाएगी। शोभायात्रा में सभी पुरुष श्वेत परिधान एवं महिलाएं चुदड़ में शामिल होगी।
– बीजेएस के 51 सदस्य संभालेंगे प्रभावना वितरण की जिम्मेदारी
भारतीय जैन संघटना उदयपुर के अध्यक्ष दीपक सिंघवी ने बताया कि महावीर जयंती पर निकलने वाली शोभायात्रा के समापन पर मीनाक्षी प्रॉपर्टी के शांतिलाल वेलावत व अरिहंत ग्रुप/श्रीजी डवलपर्स के सुरेश गुंदेचा के सहयोग सभी धर्मावलंबियों को प्रभावना वितरित की जाएगी साथ ही श्री खण्डेलवाल दिगम्बर जैन संस्थान चित्रकूट नगर की ओर से शीतल ठण्डाई वितरित की जाएगी। प्रभावना वितरण की सम्पूर्ण जिम्मेदारी भारतीय जैन संघटना के 51 महिला व पुरूष सदस्य निभाएंगे।
जेजेसी के 70 से अधिक कार्यकर्ता करेंगे शोभायात्रा का संचालन
जैन जागृति सेन्टर उदयपुर के अध्यक्ष अरूण मेहता ने बताया कि हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी शोभायात्रा की जिम्मेदारी जेजेसी को मिली है जिसे जेजेसी परिवार के 70 महिला व पुरुष सदस्य अलग-अलग टूकडियों में विभाजित होकर शोभायात्रा का संचालन करेंगे। पूरे मार्ग में एस्कोर्ट एवं अन्य माध्ममों से रूट क्लियरेंस करते हुए शोभायात्रा को सही रूप से संचालित करेंगे।

By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!