उदयपुर में 8 को गूँजेगी ‘गोल्डन वॉयस’, सुरों की मंडली मनाएगी भव्य महिला दिवस; लाल रंग के परिधान में सजेगा उत्सव

उदयपुर। झीलों की नगरी उदयपुर में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में ‘सुरों की मंडली’ संस्था द्वारा पूरे मार्च माह को संगीतमय उत्सव के रूप में मनाया जाएगा। संस्थापक अध्यक्ष मुकेश माधवानी ने बताया कि महिलाओं के सम्मान और उनकी असीम प्रतिभा को एक सशक्त मंच प्रदान करने के उद्देश्य से संस्था की महिला विंग आज रविवार 8 मार्च को एक भव्य समारोह का आयोजन करने जा रही है। उन्होंने बताया कि शोभागपुरा स्थित 100 फीट रोड पर ‘वरजु विला’ (हिस्टोरिया रॉयल होटल के समीप) में आयोजित होने वाले इस विशेष कार्यक्रम को ‘गोल्डन वॉयस’ थीम पर केंद्रित किया गया है।

संयोजिक मधु केवलिया ने बताया कि नारी शक्ति के जोश, साहस और उल्लास को प्रदर्शित करने के लिए इस समारोह में उपस्थित होने वाली सभी महिलाओं के लिए लाल रंग का ड्रेस कोड निर्धारित किया गया है। इस अवसर पर अतिथि के रूप में मोयेन्द्र फाउंडेशन की प्रबंध निदेशक रंजना भाटी, कविता कुमावत, चित्रा मेनारिया और नेहा पालीवाल बतौर अतिथि पधारेंगे।
कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य महिलाओं के भीतर छिपी गायन प्रतिभा को सामने लाना और उन्हें प्रोत्साहित करना है। समारोह का विधिवत शुभारंभ क्षेत्र की प्रमुख महिला विभूतियों द्वारा दीप प्रज्वलन के साथ किया जाएगा।

By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!