चौधरी मेवाड़ा कलाल समाज का प्रथम निःशुल्क 21वां सामूहिक विवाह: 19 जोड़े बंधे परिणय सूत्र में

-मात्र एक रुपए के शगुन में वैवाहिक बंधन में बंधे जोडे
चौधरी मेवाड़ा कलाल समाज सेवा संस्थान उदयपुर ने शनिवार को अपना प्रथम निःशुल्क 21वां सामूहिक विवाह भव्य रूप से आयोजित किया। अध्यक्ष लोकेश चौधरी की अध्यक्षता में सत्यनाम फार्म, मेघा आवास योजना (प्रतापनगर) में संपन्न इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि श्याम सुंदर चौधरी के आतिथ्य में 19 जोड़ों ने परिणय सूत्र में बंधन बांध लिया।
भव्य शोभायात्रा और तोरण रस्म: समाज प्रवक्ता शैलेंद्र चौधरी (खेमली) ने बताया कि कार्यक्रम की शुरुआत भव्य शोभायात्रा से हुई, जो नाकोडानगर माउंट व्यू स्कूल के सामने से प्रारंभ होकर विवाह स्थल सत्यनाम फार्म पहुंची। इसमें सभी वर घोड़ों पर सवार थे एवं वधुएं बग्घियों पर विराजमान होकर आईं, जहां एक साथ 19 दुल्हनों ने तोरण रस्म अदा की। सुबह बिंदोली निकाली गई, उसके बाद विधिवत विवाह संस्कार संपन्न हुए तथा भोजन प्रसादी हुई। बाहर से आए परिवारों के लिए ठहरने-भोजन की पूर्ण व्यवस्था संस्थान ने सुनिश्चित की। शोभायात्रा में उदयपुर शहर, लसाड़िया, कुराबड़-बम्बोरा, बाड़ीसादड़ी, भींडर-कानोड़, गोगुंदा, वल्लभनगर, डूंगला, मावली, राजसमंद, डूंगरपुर के अलावा मध्यप्रदेश एवं गुजरात से भी बड़ी संख्या में समाजबंधु शामिल हुए। कार्यक्रम में मंच से अतिथियों का स्वागत समाज के महामंत्री एडवोकेट बंशीलाल चौधरी ने किया।
कार्यक्रम में उपाध्यक्ष अशोक चौधरी (देबारी), संगठन मंत्री विकास चौधरी, कोषाध्यक्ष प्रताप चौधरी (खालातोड़), शहर इकाई अध्यक्ष रामचंद्र चौधरी , भेरूलाल चौधरी बडीसादडी,  रतनलाल  चौधरी गोगुन्दा, इंदर लाल चौधरी गिर्वा, सुन्दर लाल चौधरी मावली, रमेश  चन्द्र चौधरी भीण्डर कानोड , चंद्रप्रकाश चौधरी लसाडिया इकाई से इकाई अध्यक्ष, और  रूप से उपस्थित रहे। गोगुंदा इकाई से रतन लाल (बगु सेठ), सुंदर लाल चौधरी (मावली), रमेश चौधरी (धारता-भींडर-कानोड़),  सरकारी अनुदान समिति के महेश चौधरी खेमपुरा, कार्यक्रम के सफल संचालन में विभिन्न समितियों के प्रभारी, सहप्रभारी एवं सहयोगी सदस्यों महिलाओ और युवाओं ने अपने कर्तव्य का निर्वहन किया।
कार्यकर्ता रमेश जी मालविया हि.म., हरीश चौधरी गोगुन्दा, परसराम चौधरी ठोकर चौराहा शंकर चौधरी ने भोजन निर्माण में, आवास समिति जयप्रकाश चौधरी आयड, उपहार संग्रहण एवं वितरण में मदन लाल चौधरी (दरोली), शंकर लाल चौधरी वल्लभनगर, अल्पाहार में अंतोष कुमार (बम्बोरा), मोहन (कुराबड़), पाणिग्रहण में सतीश मेवाड़ा, धनराज चौधरी हर्षनगर, शोभायात्रा में विकास चौधरी, जमनेश चौधरी,  नरश चौधरी कानोड, राजेश चौधरी कानोड, पेयजल व्यवस्था में  रोडीलाल उदयसागर चौराहा,  भोजन सामग्री क्रय रामचन्द्र चौधरी खेमपुरा , जगदीश बांसी भंवरलाल चौधरी (गोगुंदा) , मनीष चौधरी पंडेडा, भगवती लाल खेमपुरा, सक्रिय योगदान दिया।
महिला समिति प्रभारी सोनाली चौधरी, चन्दा चौधरी, दीपिका चौधरी, मंजू (नाकोड़ा नगर), सांवरी चौधरी, ललिता बांसी,  मंजू ओवरा, सीता देवी, गायत्री, मोनिका, रेखा, ममता, मिनाक्षी, सुनिता चौधरी फीला सहित बड़ी संख्या में बहनें एवं समाजबंधु उपस्थित रहीं।
आयोजन का महत्व और संदेश-रूसमाज अध्यक्ष लोकेश चौधरी ने कहा कि यह समाज का पहला पूर्णतः निःशुल्क सामूहिक विवाह था, जिसमें 19 जोड़े विवाहित हुए। महामंत्री एडवोकेट बंशीलाल चौधरी ने सराहना की कि समितियों के प्रभारियों ने समयबद्ध ढंग से दायित्व निभाए तथा इकाई अध्यक्षों ने समाजबंधुओं को जिम्मेदारियां सौंपी। यह आयोजन गरीब-असहाय परिवारों के लिए विवाह का सराहनीय प्रयास है, जो समाज की सेवा भावना, एकता एवं सामाजिक सरोकारिता को दर्शाता है।समाजबंधुओं ने उत्साह से तैयारी की, जो आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणा बनेगा तथा सामाजिक बंधन मजबूत करेगा।
समारोह में समाज के भामाशाह का सम्मान मोमेंटो, पगडी और उपरना से किया गया। सहयोग कार्य करने वाली व्यवस्था समितियों के  प्रभारी सहप्रभारी एवं सदस्यों का सम्मान किया गया।

By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!